धुरंधर वाली स्टाइल में छापे नोट, हमजा मजारी जैसे पहुंच गई पुलिस, देवरिया को बना रखा था ‘ल्यारी’
Last Updated:
प्रयागराज पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गैंग का खुलासा किया है, जो देवरिया जिले में रहकर नकली नोट छापते थे और फिर बाजार में उसकी सप्लाई करते थे. पुलिस ने गैंग का भंडाफोड़ करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही कई की तलाश में पुलिस जुट गई है.

प्रयागराज पुलिस ने फर्जी नोट छापने वाले गैंग का किया खुलासा.
प्रयागराजः पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की गंगानगर जोन की सराय इनायत थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली नोट बनाने और मार्केट में चलाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने नकली नोटों के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया है. अभियुक्तों के कब्जे से 1 लाख 18 हजार 300 मूल्य के नकली नोट, एक बाइक, एक कार व जाली नोट बनाने के उपकरण बरामद किए. पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियुक्तों को सराय इनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ से सहसों जाने वाली रोड से गिरफ्तार किया.
देवरिया में नोट बनाकर छापते थे आरोपी
पुलिस ने अभियुक्त राहुल यादव, विवेक कुमार यादव, नरेंद्र यादव और धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है. राहुल और विवेक कुमार यादव भदोही के रहने वाले हैं. जबकि नरेंद्र यादव और धर्मेंद्र कुमार देवरिया जिले के रहने वाले हैं. अभियुक्त देवरिया में एक कमरे में नोट बनाकर छापते थे और उसकी सप्लाई करते थे. प्रयागराज में भी उन नकली भारतीय नोटों को बाजार में खपाने के लिए आए थे. अभियुक्तों के कब्जे से 500 रुपए के 200 नोट और 100 रुपए के 183 नोट बरामद हुए हैं.
विवेक और धर्मेंद्र के खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे
अभियुक्त विवेक कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ दो-दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर सराय इनायत थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है.
गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस
इस गैंग का सरगना देवरिया का विवेक यादव है. पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अब गैंग के सरगना की भी तलाश कर रही है ताकि पुलिस नकली नोटों के इस पूरे नेटवर्क को नस्तेनाबूत कर सके. डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक गैंग में शामिल अन्य अभियुक्तों को भी जल्द पकड़ा जाएगा. नकली नोट गैंग का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें