डांस के लिए ना की कीमत मौत, चलती बाइक से पत्नी को फेंक दिया, बेचारी अस्पताल में मर गई
Last Updated:
Rampur News : मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और यह घटना उसी उत्पीड़न की कड़ी है. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में साफ दिखता है कि बाइक पर पीछे बैठी महिला अचानक सड़क पर गिरती है.

बाइक पर पीछे बैठी महिला अचानक सड़क पर गिरती है. (फोटो एआई से बनाई गई)
रामपुर : एक मामूली असहमति किस तरह हिंसा में बदल सकती है, इसकी भयावह तस्वीर रामपुर से सामने आई है. यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि उस मानसिकता पर भी सवाल खड़ा करती है जहां महिला की ‘ना’ आज भी स्वीकार नहीं की जाती. थाना गंज क्षेत्र में पुलिस लाइन के सामने एक पति ने अपनी पत्नी को चलती बाइक से धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया. हादसा इतना गंभीर था कि महिला को गहरी चोटें आईं और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, पति और पत्नी एक जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे. पार्टी के दौरान पत्नी ने डांस करने से इनकार कर दिया, जो पति को नागवार गुजरा. इसी बात पर शुरू हुई बहस रास्ते में बढ़ती गई और देखते ही देखते गुस्से ने हिंसा का रूप ले लिया.
पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में साफ दिखता है कि बाइक पर पीछे बैठी महिला अचानक सड़क पर गिरती है. इसे देख आसपास के लोग स्तब्ध हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टरों ने इसे घातक चोटों का मामला बताया.
दहेज प्रताड़ना के आरोप
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और यह घटना उसी उत्पीड़न की कड़ी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज को अहम सबूत के तौर पर खंगाला जा रहा है. आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है.
About the Author
Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें