80s की वो मूवी, जिसमें किशोर कुमार-मोहम्मद रफी ने गाया एवरग्रीन सुपरहिट गाना, फिल्म ने रचा इतिहास
Last Updated:
Mohammed Rafi Kishor Kumar Superhit Song : 1970 और 1980 के दशक में कुछ ही ऐसे सुपरहिट गाने रिलीज हुए जिसमें बॉलीवुड के दो लीजेंड सिंगर किशोर कुमार-मोहम्मद रफी और मोहम्मद रफी की आवाज एकसाथ सुनने को मिलती है. 46 साल पहले ऐसी ही एक फिल्म सिनेमाघरों में आई थी. मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का म्यूजिक हमेशा की तरह सदाबहार था. यह फिल्म कौन सी थी और वो एवरग्रीन गाना कौन सा था, आइये जानते हैं…….
लीजेंड सिंगर मोहम्मद रफी ने 1950 से 1970 तक बॉलीवुड में एकतरफा राज किया. 1969 में ‘आराधना’ फिल्म से किशोर कुमार छा गए. उनकी आवाज को खूब पसंद किया. यह पहला मौका था जब उन्होंने राजेश खन्ना के लिए प्लेबैक सिंगिंग की थी. इससे पहले वो सिर्फ देवानंद के लिए गाते थे. राजेश खन्ना ने प्रोड्यूसर्स पर किशोर कुमार को साइन करने का दबाव डाला. रफी साहब के गाने कम होते गए. इसी दौर में एक ऐसी पीरियड ड्रामा फिल्म आई जिसमें किशोर कुमार-मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर की तिकड़ी थी. गाने में फॉक टच था. खूब पॉप्युलर हुआ. हम बात कर रहे हैं 6 फरवरी 1981 को रिलीज हुई फिल्म ‘क्रांति’ की. यह फिल्म रफी साहब के निधन के बाद आई थी.
एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार अपने चहेते सुपर स्टार दिलीप कुमार के साथ फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर्स इसके लिए तैयार नहीं थे. उनका कहना था कि दिलीप कुमार का मार्केट डाउन है. उन्होंने एडवांस देने से इनकार कर दिया. मनोज कुमार नहीं माने. उन्होंने अपना घर और प्लॉट बेच दिया. जैसे-तैसे ‘क्रांति’ फिल्म बनाई. जब मूवी रिलीज हुई तो इतिहास रच दिया. इस मूवी ने 1975 की आई फिल्म शोले की कमाई का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था.
क्रांति फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी. डायलॉग मनोज कुमार ने लिखे थे. फिल्म में दिलीप कुमार, मनोज कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और परवीन बॉबी लीड रोल में थे. म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का था. फिल्म की गाने -कहानी सुपरहिट निकले.<br />क्रांति फिल्म में कुल 7 गाने थे. फिल्म के सुपरहिट गानों में ‘लुई शमाशा लुई’, चना जोर गरम, अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे, दुर्गा है मेरी मां, अम्बे है मेरी मां, जिंदगी की ना टूटे घड़ी, मारा ठुमका बदल गई चाल मितवा शामिल थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म का एक गाना ‘चरा जोर गरम बाबू मैं लाया मजेदार’ बहुत ही पॉप्युलर था. इस गाने में एक खास तरह का फॉक टच था. इस गाने को किशोर कुमार, लता मंगेशकर, नितिन मुकेश और मोहम्मद रफी ने गाया है. यह उन दुर्लभ सॉन्ग में शामिल है जिसे मोहम्मद रफी-किशोर कुमार ने मिलकर गाया है. गाना हेमा मालिनी-शत्रुघ्न सिन्हा और मनोज कुमार पर फिल्माया गया था. मनोज कुमार के लिए मोहम्मद रफी ने आवाज दी थी.
फिल्म से जुड़ा मजेदार किस्सा यह भी है कि हेमा मालिनी की उसी समय शादी हुई थी. हेमा ने सुबह के समय ‘रजिया’ फिल्म के लिए शूटिंग की थी. फिर मनोज कुमार को मैसेज भेज दिया कि वो बीमार हैं. इसके पीछे का असल कारण यह था कि उन्हें ‘क्रांति’ फिल्म के एक सीन के लिए सफेद साड़ी पहननी थी. शादी के तत्काल बाद वो इस तरह का सीन नहीं करना चाहती थीं.
मनोज कुमार ने जब क्रांति फिल्म के लिए मनोज कुमार को फोन किया था, तो कहानी-रोल को बोगस बताया था. कहानी तैयार होने पर मनोज उनके घर पहुंचे. कहानी सुनने का अनुरोध किया तो वो दिलीप कुमार ने कहा कि उनके बड़े भाई नूर की तबीयत खराब है. ऐसे में मनोज कुमार ने दो-तीन मिनट में कहानी सुनाई. दिलीप कुमार समय के पाबंद रहे और 11 बजे सेट पर पहुंच जाया करते थे.
मनोज कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि वो दिलीप कुमार का बहुत सम्मान करते हैं. फिल्म बहुत ही प्यार-मुहब्बत से बनी. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही लेकिन दिलीप कुमार-मनोज कुमार के बीच हमेशा-हमेशा के लिए दूरियां पैदा कर दीं. मनोज कुमार ने कहा था कि उनकी बदौलत दिलीप कुमार का करियर पटरी पर आया है. दिलीप कुमार इस बात से इतने खफा हुए मनोज कुमार के पिता के निधन में उनके घर पर श्रद्धांजलि देने भी नहीं पहुंचे थे. दोनों परिवारों के रिश्ते हमेशा के लिए बिगड़ गए.
‘क्रांति’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. 16 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करके 1975 में आई ‘शोले’ फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया. शोले ने 15 करोड़ की कमाई की थी. क्रांति एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई. यह 1981 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बनी. फिल्म की पॉप्युलैरिटी में इसके सदाबहार गीतों का अहम योगदान रहा.