How to make Condensed Milk: मार्केट से महंगा कंडेंस्ड मिल्क लाना छोड़िए, घर पर बिना गैस यूज किए 1 मिनट में बनाएं ऐसे, महीनों नहीं होगा खराब

Share to your loved once


Last Updated:

How to make Condensed Milk at home: कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल खीर, केक, मिठाइयों या किसी भी अन्य स्वीट डिश में किया जाता है. हालांकि, मार्केट में ये काफी महंगा मिलता है, तो क्यों ना आप घर पर ही फ्रेश कंडेंस्ड मिल्क तैयार कर लें, वह भी बिना गैस यूज किए सिर्फ 1 मिनट में. जी हां, आप घर पर मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की बताई रेसिपी के अनुसार कंडेंस्ड मिल्क बना सकते हैं.

how to make Condensed Milk: घर पर 1 मिनट में कंडेंस्ड मिल्क बनाने की रेसिपीZoom

घर पर 1 मिनट में कंडेंस्ड मिल्क बनाने की रेसिपी.

How to make Condensed Milk at home: कंडेंस्ड मिल्क (Condensed Milk) आप भी मार्केट से खरीदते होंगे, खासकर तब, जब आपको खीर, केक, आइसक्रीम या फिर कोई मिठाई घर पर बनानी हो. ये स्वाद में बेहद मीठा और टेस्टी होता है. बच्चे तो इसे ऐसे ही खाना पसंद करते हैं. मार्केट में कंडेंस्ड मिल्क बहुत ही महंगा मिलता है. ये दूध से बना एक गाढ़ा और मीठा प्रोडक्ट है. दूध को तब तक उबालते हैं, जब तक कि इसका पानी न निकल जाए. फिर इसमें चीनी मिलाई जाती है. हालांकि, इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा बहुत हाई होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. यदि आप घर पर ही कंडेंस्ड मिल्क बनाना चाहते हैं तो इसकी आसान सी रेसिपी बता रही हैं मास्टर शेफ पंकज भदौरिया. इसे आप बिना गैस का इस्तेमाल किए ही सिर्फ 1 मिनट में बना सकते हैं. चलिए जानते हैं शेफ पंकज की ईजी कंडेंस्ड मिल्की रेसिपी.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कंडेंस्ड मिल्क बनाने के लिए सामग्री

कंडेंस्ट मिल्क बनाने के लिए आपको सिर्फ़ 4 सामग्री और एक ब्लेंडर जार की जरूरत होगी. इनसे ही आप घर पर क्रीमी, स्वादिष्ट कंडेंस्ड मिल्क बना सकते हैं, जिसका स्वाद बिल्कुल बाज़ार से खरीदे गए कंडेंस्ड मिल्क जैसा ही होगा. इसे आप बेकिंग, मिठाइयों या फिर स्प्रेड के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. तो फिर घर पर ऐसे बनाएं फ्रेश कंडेंस्ड मिल्क-

सामग्री
1 कप मिल्क पाउडर
1/2 कप पिसी हुई चीनी
40 ग्राम पिघला हुआ मक्खन
आधा कप गर्म पानी

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP