एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई, फिल्मों में नहीं चला सिक्का तो किया टीवी का रुख, 1300 करोड़ी फिल्म से हिलाया बॉक्स-ऑफिस

Share to your loved once


Last Updated:

नई दिल्ली. आदित्य धर की धुरंधर ने बॉक्स-ऑफिस पर धुंआ उड़ा रखा है. पिछले साल 5 दिसंबर को डायरेक्टर की फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था और शानदार कमाई के बाद 19 मार्च को दूसरे पार्ट ने थिएटर्स में दस्तक दी. पहली फिल्म में जहां अक्षय खन्ना अपने रोल और डांस से सारी लाइमलाइट लूट ले गए थे. वहीं इस बार ‘जमाल जमाली’ के रोल में दिखे राकेश बेदी अपने किरदार से दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहे हैं.

इस बार राकेश बेदी ने जमाल जमाली बन सारी लाइलाइट लूट ली है. उनके रोल्स पर सोशल मीडिया पर खूब रील्स बन रहे हैं और इसके साथ ही ब्रांड्स भी उनकी लोकप्रियता को भुनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. एक्टर के किरदार का इस्तेमाल कर ब्रांड्स अपनी खूब ब्रांडिंग कर रहे हैं. अगर आप एक्स या इंस्टा पर हैं तो दिन भर में कई बार आपको राकेश बेदी का रोल दिख ही जाएगा.(फोटो साभार इंस्टाग्राम therakeshbedi)

अपने कॉमिक रोल से राकेश बेदी ने इस बार खूब लाइमलाइट लूटी है. हालिया इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि जमाल जमाली का रोल उनका पहला ऐसा रोल नहीं है जो दर्शकों के दिलों में उतरा है. इस बार बस फर्क इतना है कि पहले सोशल मीडिया नहीं होता था और अब सोशल मीडिया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम therakeshbedi)

राकेश बेदी के दिल में एक्टिंग के लिए हमेशा से ही प्यार था, लेकिन उनके पिता नहीं चाहते थे कि वो एक्टर बनें. उनके पिता उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन वो आईआईटी की प्रवेश परीक्षा छोड़कर चले गए थे. फिल्मों से कोई संबंध नहीं था, कोई गॉडफादर नहीं था. बस एक लड़का था जिसे मंच पर परफॉर्म करना पसंद था और अपनी मेहनत और हिम्मत के दम पर एक्टर ने अपनी अलग पहचान बनाई.(फोटो साभार इंस्टाग्राम therakeshbedi)

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने स्कूल में मोनो-एक्टिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, दिल्ली के थिएटर ग्रुप पियेरोट्स ट्रूप के साथ काम किया, और पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में एक्टिंग की पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी करने के बाद वो आंखों में सपने और हुनर लिए मुंबई पहुंचे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम therakeshbedi)

उनकी फिल्मी करियर की शुरुआत 1979 की फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से हुई. दो साल बाद सब बदल गया. एक्टर को असली ब्रेक 1981 की कॉमेडी क्लासिक ‘चश्मे बद्दूर’ से मिली. ओमी का किरदार निभाकर राकेश बेदी ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और पसंदीदा अंदाज से खूब पहचान बनाई.(फोटो साभार इंस्टाग्राम therakeshbedi)

फिल्म कल्ट फेवरेट बन गई और कॉमेडी में उनकी लंबी पारी की नींव रखी. उन्होंने इस अनुभव के बारे में कहा, ‘जितना आप अपने को-स्टार को देते हैं, उतना ही आपको मिलता है. सीन को ही हिट होना चाहिए’. राकेश बेदी ने कई फिल्मों में रोल किए लेकिन जब उन्हें फिल्मों में कम किरदार मिलने लगे तो वो टीवी की तरफ शिफ्ट हो गए.(फोटो साभार इंस्टाग्राम therakeshbedi)

टीवी पर उनके सफर की शुरुआत 1984 के आइकॉनिक शो ‘ये जो है जिंदगी’ से शुरू हुई. फिर 1994 में वो लोकप्रिय सिटकॉम ‘श्रीमान श्रीमती’ में दिलरुबा जरनैल सिंह खुराना का किरदार निभाया. फिर 1998 में ‘यस बॉस’ आया, और एक पूरी पीढ़ी ने उनका नाम जानने से पहले उन्हें पर्दे पर देखा.(फोटो साभार इंस्टाग्राम therakeshbedi)

अब 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का हिस्सा बनकर राकेश बेदी सोशल मीडिया पर छा गए हैं. उन्होंने इस बार फिल्म की लाइलाइट लूट ली है. जब आदित्य धर ने बेदी को ‘धुरंधर’ में कास्ट किया, तो यह कागज पर असंभव सा लग रहा था. इस फिल्म को लेकर अपनी तैयारी के बारे में आदित्य धर ने स्पॉटलाइट से बातचीत में कहा था, ‘पाकिस्तान में एक नेता हैं, जिन्हें आज भी वहां की राजनीति और सीनेट में देखा जा सकता है. मैंने उनके वीडियो, बॉडी लैंग्वेज और भाषण खूब देखे’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम therakeshbedi)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP