खाने खा रहे थे दूल्हा-दुल्हान, तभी चिल्लाते हुए भागा भाई, बोला- ‘ये लोग तो…’
Last Updated:
Ghaziabad Latest News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शादी के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दूल्हा और दुल्हन के पक्ष आपस में ही भिड़ गए. यह घटना उस वक्त हुई जब दूल्हा और दुल्हन खाना खा रहे थे. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

शादी समारोह में मारपीट.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शादी की रस्मों के बाद दूल्हा-दुल्हन खाना खा रहे थे. तभी लड़के का भाई चिल्लाते हुए आया और कहा कि लड़की पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया है, ये लोग सबको पीट रहे है. जिसके बाद शादी समारोह रणभूमि में बदल गई और दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दूल्हे का भाई भी शामिल है. मामला टीलामोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन स्थित भल्ला फार्म हाउस का है. बताया जा रहा है कि बागपत के चांदीनगर के पाथनी गांव से शादाब की बारात आई थी.
बताते चलें कि दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों के बीच आपसी कहासुनी हो गई, दूल्हे के पक्ष का भाई इस विवाद देख रहा था उसी दौरान उसके थाल मार दी. जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई. आरोप है कि फार्म हाउस के कर्मचारियों ने बरात में शामिल लोगों पर अचानक हमला बोल दिया. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बरातियों के साथ जमकर मारपीट शुरू हो गई.
दूल्हे के भाई शहजाद के मुताबिक, उनके भाई इसराइल पर पहले खाने का थाल मारकर हमला किया गया, इसके बाद चाकू से भी वार किया गया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई. बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों इशाक, सोनू और बहन साजिदा को भी नहीं बख्शा गया. कुछ वीडियो भी सामने आई. हमले के दौरान सोने की चेन टूटने का भी आरोप लगाया गया है. फिलहाल पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल करा लिया है और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सवाल ये है कि खुशियों के इस माहौल में आखिर ऐसा क्या हुआ, जो शादी का मंच हिंसा में बदल गया. पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें