क्या महेंद्र सिंह धोनी के बिना नहीं लड़ सकती चेन्नई सुपर किंग्स, सच में MS Dhoni का ना होना हार की वजह ?

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

क्या धोनी के बिना नहीं लड़ सकती CSK, सच में MS Dhoni का ना होना हार की वजह ?

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद हर तरफ यही चर्चा होने लगी है कि क्या बिना महेंद्र सिंह धोनी के ये टीम लड़ नहीं सकती. आईपीेएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब महेंद्र सिंह धोनी की गौरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कोई मैच खेलने उतरी. वो डगआउट में भी मौजूद नहीं थे.

क्या धोनी के बिना नहीं लड़ सकती CSK, सच में MS Dhoni का ना होना हार की वजह ?Zoom

क्या धोनी के बिना नहीं लड़ सकती CSK, सच में MS Dhoni का ना होना हार की वजह ?

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कोई मैच खेलने उतरी. अगर पूर्व कप्तान मुकाबला नहीं खेल रहो होते तो डगआउट में मौजूद होते थे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मैच में उनकी अनुपस्थिति हमेशा छाई रहने वाली थी. सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई और पावरप्ले के अंदर ही 41 पर 4 विकेट गिर गए. राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 12.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

गुवाहाटी में मिली हार ने दिखा दिया कि यह रात सिर्फ यह सवाल पूछने की नहीं थी कि क्या सीएसके को एक पुराने फिनिशर की कमी महसूस हुई. यह रात थी जिसने उजागर किया कि सीएसके को धोनी द्वारा टीम में लाए जाने वाले नियंत्रण, अनुशासन और शांति की कितनी जरूरत थी. स्कोरबोर्ड ही इसका पहला जवाब देता है. धोनी उपलब्ध नहीं थे क्योंकि चोटिल हैं. वह सीजन के पहले दो हफ्तों तक बाहर रहेंगे. उनकी अनुपस्थिति में सीएसके की पारी में कोई ढांचा नहीं बन पाया. उनके प्रमुख बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, मिडिल ऑर्डर संभल नहीं पाया, और जेमी ओवरटन के 43 रन ही उस पारी में कुछ मायने रखते थे.

सीएसके को क्या बल्लेबाजी में धोनी की कमी महसूस हुई

क्या सीएसके को बल्लेबाज धोनी की कमी महसूस हुई. यह कुछ हद तक ही सही है. हाल के आईपीएल आंकड़े बताते हैं कि उनका बल्लेबाजी रोल इतना बदल चुका है कि यह पूरी वजह नहीं हो सकती. आईपीएल 2025 में धोनी ने सभी 14 मैच खेले और 196 रन बनाए. सीएसके पिछले सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे रही. आईपीएल 2024 में उन्होंने 161 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 220.54 रहा, लेकिन यह सिर्फ 11 पारियों में आया, जिसमें आठ बार नॉट आउट रहे. आईपीएल 2023 में उन्होंने 104 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 180 से ऊपर रहा, फिर भी वह एक निचले क्रम के हिटर के रूप में खेले, न कि ऐसे बल्लेबाज के रूप में जो 30 पर 3 से टीम को बचाए.

बतौर फिनिशर धोनी की कमी महसूस हुई

राजस्थान के खिलाफ सीएसके इसलिए नहीं हारी कि उन्हें आखिरी में 20 रन की कमी थी. वे इसलिए हारे क्योंकि उनकी पारी पहले छह ओवर में ही बुरी तरह टूट गई. धोनी आईपीएल के इस फेज में खतरनाक हैं. खास कर छोटे-छोटे कैमियो के लिए उनको जाना जाता है. वो राजस्थान के खिलाफ छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेल टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा सकते थे. लगातार गिरते विकेटों के बीच धोनी पारी को संभालने का काम भी काफी अच्छे से करते. उनका पहला लक्ष्य पूरे 20 ओवर खेलने का होता है.

धोनी की गेम मैनेजमेंट की कमी महसूस हुई

सीएसके को उनकी सबसे ज्यादा कमी विकेट के पीछे और गेम मैनेजमेंट में महसूस हुई. राजस्थान ने चेज में धमाका कर दिया, वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में 52 रन ठोक दिए और सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. धोनी की विकेटकीपिंग की अहमियत सिर्फ कैच और स्टंपिंग तक सीमित नहीं है. वह फील्ड सेटिंग, बल्लेबाजों को पढ़ना, टेम्पो कंट्रोल करना और गेंदबाजों को रियल टाइम में रीसेट करने में मदद करते हैं. वह क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े विकेटकीपर-टैक्टिशियन में से एक हैं. जब सीएसके के पास बचाने के लिए सिर्फ 127 रन थे. ऐसे में थोड़ी बेहतर ऑर्गनाइजेशन मैच नहीं जिता सकती थी, लेकिन डिफेंस को कम अव्यवस्थित जरूर बना सकती थी.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP