हनी सिंह ने खतरे में डाली एयरपोर्ट जोन की सुरक्षा, कॉन्सर्ट में तोड़े कई नियम, अब सख्त एक्शन लेगी पुलिस

Share to your loved once


Last Updated:

मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में 28 मार्च को हुए यो यो हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा नियमों की अनदेखी ने विवाद खड़ा कर दिया. एयरपोर्ट जोन के पास होने के बावजूद इवेंट में अवैध लेजर लाइट का इस्तेमाल किया गया, जो उड़ानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता था. पुलिस ने पहले ही इस पर रोक लगाई थी, लेकिन नियमों का उल्लंघन सामने आने के बाद आयोजक पइंद्रजीत सिंह और उनकी कंपनी तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवरटाइजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

ख़बरें फटाफट

हनी सिंह ने खतरे में डाली एयरपोर्ट जोन की सुरक्षा, कॉन्सर्ट में तोड़े कई नियमZoom

हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट पर विवाद छिड़ गया है.

नई दिल्ली.  मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में 28 मार्च को यो यो हनी सिंह का म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था. शुरुआत में यह इवेंट एक बड़े म्यूजिकल सेलिब्रेशन के रूप में देखा जा रहा था, जहां हजारों फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के गानों पर झूमने पहुंचे थे. लेकिन धीरे-धीरे यह कॉन्सर्ट सुरक्षा खामियों और नियमों के उल्लंघन को लेकर विवादों में घिर गया. कॉन्सर्ट के दौरान अवैध लेजर लाइट के इस्तेमाल का मामला सामने आया, जो सुरक्षा मानकों के खिलाफ है.

खास बात यह है कि यह आयोजन एयरपोर्ट जोन के बेहद करीब हुआ था, जहां इस तरह की हाई-इंटेंसिटी लेजर लाइट्स का उपयोग सख्त रूप से प्रतिबंधित होता है. ऐसी लाइट्स उड़ानों की दिशा और पायलट की विजन को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है. पुलिस ने पहले ही आयोजकों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की गई.

आयोजकों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

नियमों का उल्लंघन सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इवेंट से जुड़े आयोजक पइंद्रजीत सिंह और उनकी कंपनी तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवरटाइजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है कि सुरक्षा निर्देशों की अवहेलना कैसे और क्यों हुई.

हनी सिंह ने तोड़े कई नियम

सिर्फ लेजर लाइट का मुद्दा ही नहीं, बल्कि भीड़ प्रबंधन को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए हैं. आयोजकों ने पहले पुलिस को जानकारी दी थी कि इस कार्यक्रम में करीब 12 हजार लोग शामिल होंगे, लेकिन वास्तविकता में 18 से 20 हजार के बीच भीड़ पहुंच गई. उम्मीद से कहीं ज्यादा लोगों के आने से सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया और पुलिस को मौके पर स्थिति संभालने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

भीड़ अधिक होने के कारण एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर अव्यवस्था देखने को मिली, जिससे किसी भी हादसे की आशंका बढ़ गई थी. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. यह घटना एक बार फिर बड़े आयोजनों में सुरक्षा मानकों के सख्त पालन की आवश्यकता को रेखांकित करती है.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP