Hanuman Jayanti 2026 Upay: 2 अप्रैल को हनुमान जयंती, इस दिन कर लें ये 5 आसान उपाय, संकट होंगे दूर, कुंडली का मंगल दोष भी मिटेगा

Share to your loved once


Last Updated:

Hanuman Jayanti 2026 Upay: हनुमान जयंती का पावन पर्व 2 अप्रैल को है. इस दिन आप मंगल दोष और संकटों से मुक्ति के लिए 5 ज्योतिष उपाय कर सकते हैं.

हनुमान जयंती पर करें ये 5 उपाय, संकट होंगे दूर, कुंडली का मंगल दोष भी मिटेगाZoom

हनुमान जयंती के उपाय. (Photo: AI)

Hanuman Jayanti 2026 Upay: इस साल हनुमान जयंती 2 अप्रैल को है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है. इस साल चैत्र पूर्णिमा की ​तिथि 1 अप्रैल को सुबह 07:06 बजे से लेकर 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक है. हनुमान जयंती के अवसर पर व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं. इस दिन हनुमान जी को उनके प्रिय भोग अर्पित करते हैं. इस दिन व्रत, पूजा के अलावा कुछ ज्योतिष उपायों को करके संकटों से मुक्ति पा सकते हैं, इसके साथ ही कुंडली का मंगल दोष भी दूर हो जाएगा.

हनुमान जयंती के उपाय

  • हनुमान जयंती के दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करें. उस समय राम नाम का जप करें, या फिर रामचरित मानस या राम स्तुति करें. बहुत से हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, लेकिन आप इस दिन हनुमान जी के समक्ष बैठकर राम चालीसा पढ़ें. इससे वीर बजरंगबली अत्यंत प्रसन्न होंगे. प्रभु राम के नाम का स्मरण करने वालों को सहज ही हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है.
  • हनुमान जयंती के अवसर पर पवनपुत्र को सिंदूर अर्पित करें. आप​ जिस शुभ मनोकामना से यह उपाय करेंगे, वह पूर्ण होगा. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. भय का नाश होगा.
  • यदि आपको रोग, दोष, भय, कष्ट आदि है तो उससे मुक्ति के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें. हनुमान जी की कृपा से आपके ये संकट दूर होंगे. यदि आपके जीवन में कोई संकट आ गया है या आने की आशंका है, तो उससे मुक्ति के लिए हनुमान जयंती पर संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें. गंभीर संकटों से मुक्ति के लिए संकटमोचन हनुमान अष्टक बहुत ही कारगर होता है.
  • कोई ऐसा संकट है, जिसका आपके पास समाधान नहीं है सिवाय ईश्वर की शरण में जाने की, तो आप बजरंग बाण का पाठ करें. बजरंग बाण का पाठ सामान्यतया करने को मना किया जाता है क्योंकि उसमें हनुमान जी को उनके प्रभु श्रीराम की शपथ देते हैं. एक तरह से हनुमान जी को अपना काम सफल कराने के लिए विवश करना है. ऐसे में विद्धानों का मत है कि जीवन-मरण का प्रश्न आ जाए तो ऐसी स्थिति में बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए. हनुमान जी की कृपा से वह संकट टल सकता है.
  • हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली का मंगल और शनि दोष दूर होता है. हनुमान जयंती पर मसूर की दाल, गुड़, चने की दाल, लाल रंग के कपड़े आदि का दान करें. हनुमान जी को लड्डू और बूंदी का भोग लगाएं.

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP