होटल कांड में शाहीन अफरीदी पर लगा 10 लाख का जुर्माना, रात के अंधेरे में जबरदस्ती 4 अंजान लोगों को कमरे में लेकर घुसे थे
Last Updated:
Shaheen Afridi fined : पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के दौरान बवाल मचा हुआ है. पहले पिंक बॉल फिर बॉल टैंपरिंग और अब सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला. तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के साथ मिलकर नियमों को तोड़ा. होटल के कमरे में जबरदस्ती 4 लोग को लेकर गए. इस मामले में बोर्ड की तरफ से शाहीन पर जुर्माना लगाया गया है.

पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी पर पीएसएल के दौरान होटल के सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने पर लगा जुर्माना
नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स ने कप्तान शाहीन अफरीदी पर मोटा जुर्माना ठोका है. उनके ऊपर टीम होटल में सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामले चल रहा था. इसकी आंतरिक जांच के बाद 28 मार्च को शाहीन अफरीदी पर पीसीबी की तरफ से 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है. इस घटना में लाहौर कलंदर्स टीम के लिए खेलने वाले जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा भी शामिल थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार अनधिकृत मेहमानों को होटल में खिलाड़ियों के फ्लोर पर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी, जबकि सुरक्षा अधिकारियों और PCB से औपचारिक अनुरोध भी किया गया था.
रिपोर्ट में बताया गया कि शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा ने सुरक्षा कर्मियों की सलाह को नजरअंदाज किया और मेहमानों को होटल के कमरे में ले गए. वे कम से कम तीन घंटे तक रहे जो सुरक्षा नियमों के खिलाफ था. घटना सामने आने के बाद लाहौर कलंदर्स ने बयान जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि शाहीन अफरीदी पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. होटल में मौजूद सुरक्षा कर्मियों के प्रयासों की सराहना की गई, जिन्होंने खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखने में मदद की.
बयान में कहा गया, “अनुशासन बनाए रखने और जवाबदेही दिखाने के हित में, फ्रेंचाइजी ने स्वेच्छा से और सक्रिय रूप से शाहीन शाह अफरीदी पर उनकी भागीदारी के लिए 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है. लाहौर कलंदर्स ने इस मामले पर अपनी विस्तृत प्रतिक्रिया और टिप्पणियां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को औपचारिक रूप से भेज दी हैं. फ्रेंचाइजी ने सुरक्षा कर्मियों के प्रयासों की ईमानदारी से सराहना की, उनके खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया. साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला किसी गलतफहमी के कारण हुआ, न कि जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करने के लिए. लाहौर कलंदर्स ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरा सम्मान दोहराया,”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें