क्या आपने कभी किसी डिश का म्यूजियम देखा है? वियतनाम का फो म्यूजियम बना नया ट्रैवल हॉटस्पॉट

Share to your loved once


Vietnam Pho Museum: आप खाने के शौकीन हैं और नई-नई डिशेज़ ट्राय करना पसंद करते हैं, तो वियतनाम से आई ये खबर आपको जरूर एक्साइट करेगी. सोचिए, एक ऐसा म्यूजियम जहां किसी ऐतिहासिक घटना या कला नहीं, बल्कि एक डिश की कहानी दिखाई जाती हो. जी हां, वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में खुला पो म्यूजियम कुछ ऐसा ही अनुभव देता है. फो, जो एक साधारण नूडल सूप लगता है, दरअसल वियतनामी संस्कृति का अहम हिस्सा है. अब इस डिश की पूरी कहानी, उसका इतिहास और बनाने की कला एक ही छत के नीचे देखने को मिलती है. यही वजह है कि ये म्यूजियम आजकल टूरिस्ट्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है और सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रहा है.

फो से म्यूजियम तक का सफर
वियतनाम की पहचान बन चुका फो सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि वहां की लाइफस्टाइल का हिस्सा है. सड़क किनारे छोटे स्टॉल से लेकर बड़े रेस्टोरेंट तक, हर जगह इसकी खुशबू महसूस की जा सकती है. इसी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए पो म्यूजियम बनाया गया है. यह म्यूजियम बेन थेन वार्ड में स्थित है और पूरी तरह फो को समर्पित है. यहां आने वाले लोग न सिर्फ इस डिश का स्वाद लेते हैं, बल्कि इसकी कहानी को भी करीब से समझते हैं. खाने के जरिए किसी देश की संस्कृति को समझने का ये तरीका आज के टूरिज्म ट्रेंड में काफी पसंद किया जा रहा है.

कैसा है म्यूजियम का अनुभव
करीब 800 वर्ग मीटर में फैला ये तीन मंजिला म्यूजियम अपने आप में खास है. इसे वियतनाम का पहला प्राइवेट क्यूलिनरी म्यूजियम माना जा रहा है. जैसे ही आप अंदर जाते हैं, आपको ऐसा लगता है कि आप एक डिश की दुनिया में एंट्री कर चुके हैं.

क्या-क्या मिलेगा अंदर
म्यूजियम में अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं-एग्जिबिशन एरिया, शो किचन, सिनेमा रूम और सॉवेनियर शॉप. हर सेक्शन फो के अलग पहलू को दिखाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

गाइडेड टूर का मजा
यहां का 60 से 70 मिनट का गाइडेड टूर सबसे बड़ा आकर्षण है. इसमें आपको बताया जाता है कि कैसे फो वियतनाम के तीन अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग स्टाइल में विकसित हुआ. दीवारों पर लगे विजुअल्स, पुराने दस्तावेज़ और किचन टूल्स देखकर ये समझ आता है कि इस डिश ने समय के साथ कैसे बदलाव देखे.

शो किचन और इंटरएक्टिव एक्टिविटी
म्यूजियम का शो किचन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो खाना बनाना सीखना चाहते हैं. यहां आप लाइव देख सकते हैं कि एक परफेक्ट बाउल फो कैसे तैयार किया जाता है.

बच्चों और फैमिली के लिए भी खास
दूसरे फ्लोर पर बच्चों के लिए गेम एरिया और सिनेमा रूम है, जहां फो की कहानी को मजेदार तरीके से दिखाया जाता है. यानी ये सिर्फ फूड लवर्स के लिए ही नहीं, बल्कि फैमिली टूर के लिए भी एक बढ़िया जगह बन चुका है.

आखिर में मिलता है असली स्वाद
अब जब बात फो की हो और टेस्टिंग न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. हर टूर के आखिर में विजिटर्स को एक बाउल ताजा फो और एक लोकल डेजर्ट सर्व किया जाता है. यही वो पल होता है, जब लोग सिर्फ देखने से आगे बढ़कर इस अनुभव को महसूस करते हैं. कई टूरिस्ट्स का कहना है कि म्यूजियम देखने के बाद फो का स्वाद और भी खास लगने लगता है, क्योंकि अब वो सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि एक कहानी बन चुका होता है.

टिकट और प्लानिंग
अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट की कीमत करीब 750,000 VND (वयस्क) और 500,000 VND (बच्चों) रखी गई है. टिकट ऑनलाइन भी बुक किए जा सकते हैं, जिससे आपको लंबी लाइन से बचने में मदद मिलती है.

क्यों बन रहा है नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट
आज के दौर में लोग सिर्फ घूमने नहीं, बल्कि एक्सपीरियंस लेने के लिए ट्रैवल करते हैं. यही वजह है कि ऐसे थीम बेस्ड म्यूजियम तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. पो म्यूजियम भी उसी ट्रेंड का हिस्सा है, जहां खाना, संस्कृति और एंटरटेनमेंट एक साथ मिलते हैं, अगर आप भी वियतनाम घूमने का सोच रहे हैं, तो इस जगह को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें. यहां आपको सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि एक देश की पहचान समझने का मौका मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP