Bollywood News in Hindi Today: ‘धुरंधर 2’ ने तहस-नहस कर दिया बॉक्स ऑफिस, ‘दृश्यम’ के स्पैनिश रीमेक पर आया बड़ा अपडेट
Last Updated:
Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का तूफान थमता नहीं दिख रहा है. आदित्य धर की यह स्पाई-थ्रिलर हर दिन ताबड़तोड़ कमाई के साथ 900 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है. फिल्म ने यश की ‘के…और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर अब 900 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही है. 12वें दिनों 872 करोड़ बटोरकर ‘धुरंधर 2’ ने अब यश की ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. इतना ही नहीं, इसने ‘आरआरआर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी ब्लॉकबस्टर्स को भी पछाड़ दिया है.
अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ अब ग्लोबल लेवल पर धूम मचाने को तैयार है. साल 2024 में इसके इंटरनेशनल रीमेक राइट्स मिलने के बाद अब खबर आई है कि इस फिल्म का स्पैनिश रीमेक जल्द ही फ्लोर पर जाने वाला है. दिल्ली में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान स्पैनिश प्रोड्यूसर रोड्रिगो एस्पिनेल ने इस खबर पर मुहर लगाई. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग इसी साल जून में शुरू होगी.
इस फिल्म में स्पेन के जाने-माने कलाकार नजर आएंगे. खास बात यह है कि ‘दृश्यम’ की कहानी को स्पेन की संस्कृति के हिसाब से ढाला जा रहा है, जिससे वहां के दर्शक भी इससे जुड़ाव महसूस कर सकें. भारतीय सिनेमा के लिए यह वाकई गर्व की बात है.
‘धुरंधर 2’ की सफलता से झूम उठे अर्जुन रामपाल, अपनी फिल्मी जर्नी को लेकर किया इमोशनल पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 की बंपर सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं. फिल्म में विलेन मेजर इकबाल के किरदार में उनकी परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया है. इस फिल्म की कामयाबी के बीच अर्जुन ने सोशल मीडिया पर दिल जीत लेने वाला पोस्ट किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर कर अपने बचपन के काउबॉय लुक से लेकर पहली फिल्म मोक्ष और अब ‘धुरंधर 2’ तक के सफर को याद किया. फैंस और परिवार का शुक्रिया अदा करते हुए अर्जुन ने लिखा कि कड़ी मेहनत और धैर्य से सपने जरूर सच होते हैं. उन्होंने अपनी इस लंबी यात्रा में साथ देने वाले हर शख्स के प्रति आभार व्यक्त किया है.
क्या ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है ‘भूत बंगला’? प्रियदर्शन ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप
प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का टीजर आउट होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई कि क्या इसका ‘भूल भुलैया’ से कोई कनेक्शन है. अक्षय कुमार की मौजूदगी और वही पुरानी हवेली देखकर फैंस को लगा कि यह उसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह तक दावा किया गया कि ‘भूत बंगला’ को पहले ‘भूल भुलैया’ के सीक्वल के तौर पर ही सोचा गया था. हालांकि, निर्देशक प्रियदर्शन ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ किया कि यह पूरी तरह से एक नई कहानी है और पुरानी फिल्म से इसका कोई लेना-देना नहीं है. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने इन कयासों को कोरी अफवाह बताया. भले ही स्टार कास्ट और लोकेशन पुरानी यादें ताजा कर रही हों, लेकिन प्रियदर्शन के मुताबिक यह एक फ्रेश और अलग फिल्म है.