केक काटना था, लेकिन मैं जल्दी सो गया…3 दिन पहले 15 साल के हुए वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद पर ठोकी फिफ्टी, CSK तहस-नहस
Last Updated:
Vaibhav suryavanshi distroyed CSK : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में धमाका करने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीजन की शुरुआत से पहले 15 साल के हो गए. सोमवार को उन्होंने ब्रॉडकास्टर्स से कहा. उनकी नजरें किसी और बड़ी चीज पर टिकी थीं. “केक काटना था, लेकिन मैं जल्दी सो गया.” चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले ही मैच में 15 बॉल पर फिफ्टी ठोक दी.

वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई के खिलाफ 15 बॉल में ठोकी फिफ्टी
नई दिल्ली. तीन दिन पहले वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हुए. अब यह उम्र उनके लिए बहुत खास हो गई है. इसी के साथ वे आईसीसी के नियमों के मुताबिक भारत के लिए सीनियर लेवल क्रिकेट खेलने के योग्य हो गए हैं. क्रिकेट के दिग्गज और विशेषज्ञ बीसीसीआई से यही मांग कर रहे थे. खासकर जब से उन्होंने 2025 आईपीएल सीजन में 35 गेंद में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था.
दुनिया ने शायद ही कभी किसी 14 साल के खिलाड़ी को अनुभवी प्रोफेशनल्स के खिलाफ इतनी आसानी से छक्के लगाते देखा हो. उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से होने लगी, जिन्होंने 1989 में सिर्फ 16 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था.
Flair on display 🔥
Vaibhav Sooryavanshi in the house 😎