कानपुर में मकान ढहा, चार लोग बाल-बाल बचे, प्रयागराज में फर्जी मार्कशीट और डिग्री बेचने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार

Share to your loved once


Last Updated:

UP Top News: अगर आप उत्तर प्रदेश की ताज़ा और अहम खबरों में दिलचस्पी रखते हैं, तो न्यूज18 हिंदी की इस लाइव कॉपी के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको प्रदेश से जुड़ी हर बड़ी और छोटी खबर का अपडेट लगातार मिलता रहेगा. राजनीति से लेकर अपराध, प्रशासनिक फैसलों से लेकर सड़क हादसों तक हर तरह की खबरें आपको एक ही जगह आसानी से मिलेंगी.

कानपुर में मकान ढहा, प्रयागराज में फर्जी डिग्री बेचने वाले 2 साइबर ठग गिरफ्तारZoom

यूपी न्यूज लाइव अपडेट.

UP News Hindi LIVE: उत्तर प्रदेश में हो रही हलचल, नेताओं के बयान, पुलिस कार्रवाई, बड़े फैसले और जनता से जुड़े मुद्दों की हर जानकारी आपको तुरंत और सटीक रूप में यहां उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी जरूरी अपडेट भी समय-समय पर साझा की जाएंगी. यह लाइव कॉपी उन लोगों के लिए खास है जो उत्तर प्रदेश की हर गतिविधि पर नजर रखना चाहते हैं और पल-पल की खबर से अपडेट रहना चाहते हैं. इसलिए अगर आप भी सूबे की हर खबर सबसे पहले और भरोसेमंद तरीके से जानना चाहते हैं, तो इस लाइव अपडेट के साथ लगातार जुड़े रहें.

कानपुर में जर्जर मकान गिरा, चाय की दुकान पर बैठे 4 लोग मलबे में दबे, SDRF ने बचाया
कानपुर के बजरिया थानाक्षेत्र स्थित बेकनगंज इलाके में सोमवार देर रात एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के वक्त मकान के नीचे चल रहे चाय के होटल और मोबाइल की दुकान पर मौजूद चार लोग मलबे में दब गए. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. राहत एवं बचाव कार्य के दौरान सभी चारों लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. हादसे में दबे लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. बताया जा रहा है कि कुछ लोग चाय पीने के लिए होटल पर आए हुए थे, तभी यह हादसा हुआ. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

प्रयागराज में साइबर गैंग का भंडाफोड़, फर्जी यूपी बोर्ड वेबसाइट से छात्रों को बना रहे थे शिकार
प्रयागराज में साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो यूपी बोर्ड के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों और अभिभावकों से ठगी कर रहे थे. आरोपी पैसे लेकर नकली अंकपत्र, डिग्री और अन्य प्रमाण पत्र उपलब्ध कराते थे. पुलिस ने उनके पास से मोबाइल, लैपटॉप, फर्जी दस्तावेज और मुहरें बरामद की हैं। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP