आठवें नंबर पर आकर खेली सबसे बड़ी पारी, किसने तोड़ डाला धोनी का महारिकॉर्ड?
Last Updated:
Jamie Overton broke dhoni record: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में जेमी ओवरटन 43 रन बनाकर आउट हुए. यह सीएसके की ओर से 8वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी है. जेमी ओवरटन ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 36 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से रन बनाए.

जेमी ओवरटन ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत हार के साथ हुई है. राजस्थान रॉयल्स से रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके को 8 विकेट से करारी शिकस्त मिली. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवरों में महज 127 रन पर सिमट गई थी. लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स से बड़ी आसानी से कर लिया. जहां चेन्नई का टॉप और मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप नजर आया, वहां निचले क्रम में आकर जेमी ओवरटन ने 43 रन की बेहद उपयोगी पारी खेली, जिसके दम पर ही सीएसके का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा. ओवरटन ने इस पारी के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
दरअसल, यह सीएसके की ओर से 8वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी है. ओवरटन से पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था, जिन्होंने साल 2024 में विशाखापत्तनम के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 37 रन की नाबाद पारी खेली थी.
जेमी ओवरटन ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड.
10वें विकेट के लिए की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
जेमी ओवरटन ने अंशुल कंबोज के साथ 10वें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की. यह आईपीएल इतिहास में 10वें विकेट के लिए संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए पैट कमिंस और विजयकांत व्यासकांत ने कोलकाता नाइड राइडर्स के खिलाफ 33 रन जुटाए थे. इस लिस्ट में शिखर धवन-मोहित राठी की जोड़ी सबसे ऊपर है, जिन्होंने साल 2023 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 55 रन की अटूट साझेदारी की थी. हालांकि, इसमें मोहित राठी का महज 1 रन का योगदान था.
चेन्नई ने बनाया तीसरा सबसे छोटा टोटल (पहली पारी में)
इस मैच में बनाए 127 रन आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स का पहली पारी में तीसरा न्यूनतम स्कोर भी है. सीएसके साल 2008 में जयपुर में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान इसी टीम के खिलाफ महज 109 रन पर सिमट गई थी. वहीं, साल 2020 में अबू धाबी में खेले गए मुकाबले के दौरान 20 ओवरों में 125/5 का स्कोर ही बना सकी थी.
सीएसके पर जीत के बाद क्या बोले रियान पराग?
मैच में क्या-क्या हुआ?
मैच पर नजर डालें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2, और रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए. ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला. राजस्थान के गेंदबाजों ने सीएसके का टॉप ऑर्डर पूरी तरह तहस-नहस करने उन्हें मुकाबले में वापसी का मौका ही नहीं दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच जीत लिया. वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली. यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे. आरआर के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे. बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे.
इस जीत के बाद राजस्थान आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में पंजाब किंग्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गई है. आईपीएल के इतिहास में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत मुंबई इंडियंस ने हासिल की है. मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 21 मैचों में हराया है. बता दें कि सीएसके और एमआई दोनों आईपीएल की दो सर्वाधिक सफल टीमें हैं. दोनों 5-5 बार खिताब जीत चुकी हैं. सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स हैं. दोनों ने 16-16 मैच जीते हैं. आरसीबी ने सीएसके को 13 मैचों में हराया है और तीसरी सफल टीम है. 12 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स चौथे और 11 जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स पांचवें स्थान पर हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें