5 छक्के, 4 चौके और 15 गेंद में 50, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में ठोकी तीसरी फास्टेस्ट फिफ्टी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

5 छक्के, 4 चौके और 50, वैभव सूर्यवंशी ने IPL में ठोकी तीसरी फास्टेस्ट फिफ्टी

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi 15 ball fifty vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. यह आईपीएल में संयुक्त रूप से तीसरी फास्टेस्ट फिफ्टी है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. वैभव ने 300 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं.

5 छक्के, 4 चौके और 50, वैभव सूर्यवंशी ने IPL में ठोकी तीसरी फास्टेस्ट फिफ्टीZoom

वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी.

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 की तरह ही आईपीएल के 19वें सीजन का तूफानी आगाज किया है. इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने सीजन के अपने पहले ही मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक तहलका मचाया और टीम की विजयी शुरुआत में अहम भूमिका निभाई. यह आईपीएल के इतिहास में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है. इसके साथ ही 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस मामले में यशस्वी जायसवाल पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 13 गेंदों में ये कारनामा किया था.

300 के स्ट्राइक रेट से गरजे वैभव सूर्यवंशी
लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली. 305 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए वैभव ने अपनी पारी को 5 छक्के और 4 चौकों के साथ बुना. वैभव अपनी पारी की पहली गेंद पर जीवनदान मिलने का पूरा फायदा उठाया. अगली ही गेंद पर वैभव ने छक्का उड़ाकर अपने तूफानी तेवर दिखाए. इसके बाद वह रुके नहीं और चौके-छक्कों में डील करते हुए अर्धशतक तक पहुंच गए. पावरप्ले के आखिरी ओवर में वैभव ने नूर अहमद की गेंदों पर लगातार दो छक्कों के साथ फिफ्टी पूरी की. वैभव का आईपीएल में यह सबसे तेज अर्धशतक भी है. आईपीएल 2025 में उन्होंने एक मैच में 17 गेंदों में पचासा ठोका था.

वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी.

पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी
वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की, जिसमें 52 रन तो उनके ही शामिल रहे. वैभव के सामने मैट हेनरी, खलील अहमद और नूर अहमद जैसे इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव रखने वाले गेंदबाजों को बड़ी ही आसानी से छक्के उड़ाए. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी से क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने सुरेश रैना, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने आईपीएल में 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया है. वहीं, आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने के मामले में यूसुफ पठान, सुनील नरेन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क और निकोलस पूरन जैसे धुरंधरों की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 15 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था. इस फेहरिस्त में केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होने 14-14 गेंदों में यह कारनामा किया था. आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड वैभव के ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल के नाम है. यशस्वी ने 2023 में सिर्फ 13 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी.

127 पर ढेर हुई थी CSK की टीम
वैभव के तूफान से पहले राजस्थान के गेंदबाजों का धमाल देखने को मिला, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 130 रन के अंदर समेट दिया. इस टीम के लिए जेमी ओवरटन 43 रन नहीं बनाते तो सीएसके का 100 रन के अंदर ढेर होना तय था. जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा की खतरनाक गेंदबाजी के आगे चेन्नई का कोई बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया. ओवरटन के बाद टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कार्तिक शर्मा (18 रन) और सरफराज खान (17 रन) रहे. जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP