दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले बड़ा झटका, चमारीखेड़ा टोल पर ढाई गुना बढ़ा टैक्स, जानें नई दरें

Share to your loved once


Last Updated:

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून का सफर सुहाना होने से पहले ही आम आदमी की जेब पर ‘महंगाई का ब्रेक’ लगने जा रहा है. बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के भव्य उद्घाटन की तैयारियों के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल टैक्स में भारी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. सहारनपुर के चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर टोल की दरें सीधे ढाई गुना तक बढ़ा दी गई हैं, जिससे अब कार चालकों को 35 रुपये के बजाय 85 रुपये चुकाने होंगे. यह बदलाव उस वक्त आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने वाले हैं.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले सफर करने वालों को महंगाई का बड़ा झटका लगने जा रहा है. भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा एक्सप्रेसवे के एक टोल पर टोल टैक्स में लगभग ₹50 की बढ़ोतरी कर दी है. यानी कि उनको जो टोल टैक्स देना होता था अब उसमें ₹50 और एक्स्ट्रा उनको चुकाने होंगे.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सहारनपुर जनपद में पड़ने वाले चमारीखेड़ा टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों पर टोल की दरें ढाई गुना तक बढ़ा दी हैं. नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी. जहां पहले एक्सप्रेसवे पर कार चालकों को यहां से गुजरने के लिए 35 रुपये टोल टैक्स के रूप में चुकाने पड़ते थे अब उन्हें 85 रुपये देने पड़ेंगे.

दो साल से एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा था. इस कारण गत वर्ष टोल की दरें नहीं बढ़ाई गई थी. वर्ष 2024 अप्रैल में तो इस पर टोल की दरें घटा दी गई थीं. पहले इस पर कार चालकों से 45 रुपये वसूले जाते थे, जिन्हें उस साल घटाकर 35 रुपये कर दिया गया था. लेकिन अब सीधा ₹35 से टोल टैक्स को बढ़ाकर के 85 रुपए कर दिया गया है यानी की टोल टैक्स में सीधी ढाई गुना की बढ़ोतरी की गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जो कि पूरे तरीके से बनकर तैयार हो चुका है और अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद एक्सप्रेसवे को पूरी तरह यातायात के लिए पूरे खोल दिया जाएगा. वही इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ पाएंगे. जबकि भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटा और दुपहिया वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर के चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर कार से 35 रुपये की जगह 85, हल्के व्यावसायिक वाहनों से 55 रुपये की जगह 145, बस और ट्रक से 115 की जगह 300, जबकि थ्री एक्सल वाहनों से 130 रुपये की जगह 330, भारी वाहनों से 185 की जगह 475 और अत्यधिक भारी वाहनों से 220 की जगह 575 रुपये वसूले जाएंगे.

जबकि एक्सप्रेसवे के इस टोल से 24 घंटे के अंदर वापसी करने पर दोनों तरफ के लिए कार को 135 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहन को 215 रुपये, बस ट्रक को 455 रुपये, थ्री एक्सल वाहनों को 490 रुपये, भारी वाहनों को 710 रुपये और अत्यधिक भारी वाहनों को 865 रुपये देने होंगे.

जबकि अंबाला हाईवे के सुखेड़ी टोल पर टोल टैक्स में भारी रहा दी गई है जिसमें कार, जीप के लिए 125 रुपये के स्थान पर 90 रुपये लिए जाएंगे, हल्के कामर्शियल वाहनों को 200 रुपये के स्थान पर 150 रुपये, बस और ट्रक को 415 रुपये के स्थान पर 310 रुपये, थ्री एक्सल वाहनों को 455 के स्थान पर 335 रुपये, भारी वाहनों को 650 के स्थान पर 485 रुपये, अत्यधिक भारी वाहनों को 790 के स्थान पर 590 रुपये वसूले जाएंगे.

जबकि 24 घंटे में ही वापसी पर अंबाला हाइवे के इस टोल से कार से 185 के स्थान पर 135 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहनों से 295 के स्थान पर 220 रुपये, बस ट्रक से 620 के स्थान पर 465 रुपये, थ्री एक्सल से 680 के स्थान पर 505 रुपये, भारी वाहनों से 975 के स्थान पर 730 रुपये और 1190 के स्थान पर 885 रुपये वसूले जाएंगे. इससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP