क्या वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ अन्याय? 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ 17 गेंद में 52 रनों की धुआंधार पारी खेली. हालांकि, इसके बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला. वैभव मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए धुआंधार अंदाज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंद में फिफ्टी कूट दी थी.

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले ही मैच वैभव सूर्यवंशी ने धमाका कर दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंद में 52 रनों की धुआंधार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके भी लगाए, लेकिन इसके बावजूद वह राजस्थान के लिए प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सके. हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच के अलावा वैभव को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच, सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच और सुपर फोर ऑफ द मैच की ट्रॉफी जरूर मिली.
सीएसके के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने सीएसके के खिलाफ 4 ओवर में 26 रन देकर संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे का विकेट हासिल किया. नांद्रे बर्गर की इस शुरुआती सफलता के कारण ही सीएसके की टीम पावर प्ले में ही बैकफुट पर चली गई, जिसके कारण वह वापसी नहीं कर पाई. यही वजह है कि नांद्रे बर्गर को प्लेयर ऑफ द मैच चुन गया ना कि वैभव सूर्यवंशी को.
राजस्थान ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
वहीं सीएसके के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की. मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद सीएसके को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. बल्लेबाजी में सीएसके की शुरुआत बहुत ही खराब रही और उसने पावर प्ले में ही अपने चार विकेट गंवा दिए.
इसके बाद तो राजस्थान की टीम ने सीएसके को वापसी का एक भी मौका नहीं दिया. हालांकि, खराब शुरुआत के बावजूद सीएसके ने 8वें नंबर के बल्लेबाज जेमी ओवरटन की 43 रनों की संघर्षपूर्ण पारी से किसी तरह 127 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. सीएसके के इस स्कोर के जवाब में राजस्थान की टीम ने 12.1 ओवर में ही 128 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. राजस्थान के लिए वैभव के अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी 36 गेंद में 38 रनों की नाबाद पारी खेली.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें