राजस्थान को सबसे बड़ी जीत दिलाकर गदगद रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थके

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

राजस्थान को सबसे बड़ी जीत दिलाकर गदगद रियान पराग, वैभव की तारीफ करते नहीं थके

Last Updated:

Riyan Parag Statement: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने चेन्नई सुपर किंग्स पर बड़ी जीत के बाद टीम के प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की भी सराहना की. टूर्नामेंट के विजयी आगाज के साथ ही कप्तान ने हुंकार भरी कि लक्ष्य आईपीएल ट्रॉफी जीतना है.

राजस्थान को सबसे बड़ी जीत दिलाकर गदगद रियान पराग, वैभव की तारीफ करते नहीं थकेZoom

सीएसके पर जीत के बाद क्या बोले रियान पराग?

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपना अभियान शुरू किया है. इस टीम ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से मैच अपने नाम किया. 47 गेंदें रहते राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले को जीता, जो बॉल के मार्जिन के हिसाब से टूर्नामेंट में टीम की सबसे बड़ी जीत है. जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सराहा, जिन्होंने तूफानी पारी खेली.

जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, “टॉस हमारे लिए थोड़ा लकी रहा. यह लाल मिट्टी का विकेट था और बारिश भी हुई थी. गेंदबाजों ने अपनी योजना को अच्छी तरह लागू किया. कप्तानी के लिए काफी तैयारी की है, लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है. प्लानिंग और रणनीति पर काफी समय दिया गया. हम स्मार्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हालात के अनुसार ढलना चाहते हैं, जो आज हमने किया. सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, तेज गेंदबाज काफी प्रभावी रहे. गुवाहाटी की पिच ‘जड्डू भाई’ के लिए अनुकूल रही.”

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदो में 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 52 रन बनाए. 15 वर्षीय खिलाड़ी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. यशस्वी जायसवाल के साथ 75 रन की साझेदारी ने टीम के लिए जीत की नींव रखी. कप्तान ने सूर्यवंशी की तारीफ में कहा, “मैं वैभव से कहता हूं कि आप पूरे 14 मैच खेलो, मैदान या मीडिया की बातों से परेशान मत हो. कोचों से भी कहता हूं कि उन्हें खुलकर खेलने दें. नेट्स में उन्हें देखकर हम काफी प्रभावित हुए.”

सीएसके पर जीत के बाद क्या बोले रियान पराग?

करारी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “शुरुआत में हालात मुश्किल थे, खासकर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ. मीडियम पेसर्स के खिलाफ भी खेलना आसान नहीं था और स्पिनर्स को भी मदद मिल रही थी. शायद हम थोड़ी और गहराई तक बल्लेबाजी कर सकते थे, लेकिन आजकल अच्छा स्कोर क्या है, यह तय नहीं होता, इसलिए खेलते रहना जरूरी था.”

उन्होंने कहा, “आप पिछली चीजों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं. अगला मैच तीन दिन में है. टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, शुरुआत थोड़ी नर्वस थी लेकिन एक मैच खेल लेना अच्छा रहा. मैं हमेशा पूरी तरह आक्रामक खेलने में विश्वास नहीं करता, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण यह समझना मुश्किल है कि सही स्कोर क्या होगा. बल्लेबाजों के लिए जरूरी है कि वे खुद पर भरोसा रखें और मौका मिले तो शॉट खेलने से न चूकें.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP