घातक गेंदबाजी के बाद वैभव सूर्यवंशी का तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 8 विकेट से रौंदा, IPL 2026 में किया विजयी आगाज

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

IPL: घातक गेंदबाजी के बाद वैभव का तूफान, राजस्थान ने CSK को 8 विकेट से रौंदा

Last Updated:

RR vs CSK highlights Rajasthan Royals beat Chennai Super Kings: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जीत से शुरुआत की है. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए थे. इसके जवाब में राजस्थान ने 12.1ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया.

IPL: घातक गेंदबाजी के बाद वैभव का तूफान, राजस्थान ने CSK को 8 विकेट से रौंदाZoom

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में सीएसके को हराया

नई दिल्ली: कसी हुई गेंदबाजी के बाद वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी से राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया दिया. इस तरह राजस्थान की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी जीत से शुरुआत की. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके 127 रन के स्कोर पर सिमट गई थी. इसके जवाब में राजस्थान की टीम ने 12.1 ओवर में ही 128 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.

सीएसके खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंद में आईपीएल इतिहास की तीसरी फास्टेस्ट फिफ्टी लगाने का कारनामा किया. हालांकि, वैभव को पहले ही ओवर में जीवनदान भी मिला था जब मैट हेनरी की गेंद पर कार्तिक शर्मा ने उनका कैच छोड़ दिया. इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए वैभव ने धुंआधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सीएसके के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी. वैभव सूर्यवंशी 17 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. इस दौरान उन्हें अपने सीनियर साथी यशस्वी जायसवाल का भी बेहतरीन साथ मिला.

यशस्वी के साथ वैभव की हुई 75 रनों की पार्टनरशिप

वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान के लिए अर्धशतकीय पारी के साथ-साथ राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 75 रनों की पार्टनरशिप की. इस पार्टनशिप में यशस्वी ने सिर्फ 18 रनों का योगदान दिया. इन दोनों की अर्धशतकीय साझेदारी से पावरप्ले में ही राजस्थान रॉयल्स की जीत लगभग पक्की हो गई थी. राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंद में 38 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ध्रुव जुरेल ने भी 9 गेंद में 18 रनों का योगदान दिया. वहीं कप्तान रियान पराग ने 11 गेंद में 14 रनों की पारी खेली.

मैच में सीएसके की बल्लेबाजी रही खराब

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में सीएसके की बल्लेबाजी बहुत निराशाजनक रही. बारिश के कारण पिच कुछ समय तक ढकी रहने के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. राजस्थान की सधी हुई गेंदबाजी के आगे सीएसके ने पावरप्ले में ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद चेन्नई की टीम वापसी नहीं कर सकी, हालांकि जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों में 43 रन की उपयोगी पारी खेली.

राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी की बात करें तो मध्यम गति के गेंदबाज बृजेश शर्मा ने अपने डेब्यू पर कार्तिक शर्मा (18) का विकेट लिया. आर्चर, बर्गर और जडेजा ने दो-दो विकेट लेकर राजस्थान की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. इस तरह राजस्थान के गेंदबाजों का मुकाबले में पूरी तरह से दबदबा रहा.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP