जौनपुर में “डोसा वाला” बना साउथ इंडियन खाने का नया फेवरेट I jaunpur news

Share to your loved once


Last Updated:

जौनपुर में साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए “डोसा वाला” तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यहां पारंपरिक अंदाज में तैयार किए गए डोसा, इडली और सांभर का लजीज स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. साफ-सफाई, ताजी सामग्री और किफायती दामों की वजह से यह फूड पॉइंट कम समय में ही शहरवासियों की पहली पसंद बन गया है.

जौनपुर. अगर आप साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं डोसा, इडली और सांभर का असली स्वाद लेना चाहते हैं, तो शहर में “डोसा वाला” आपके लिए एक बेहतरीन ऑु्प्शन बनकर उभर रहा है. जौनपुर रेस्टोरेंट्स द्वारा संचालित इस फूड पॉइंट ने कम समय में ही लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली है.
यहां मिलने वाले साउथ इंडियन व्यंजनों की खासियत उनका स्वाद और गुणवत्ता है. “डोसा वाला” में पारंपरिक अंदाज में डोसा तैयार किया जाता है, जिससे ग्राहकों को असली दक्षिण भारतीय स्वाद का अनुभव मिलता है. मेन्यू में मसाला डोसा, प्लेन डोसा, चीज डोसा, इडली-सांभर और वडा जैसे कई विकल्प मौजूद हैं, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आ रहे हैं. ऑनर रत्नेश शर्मा ने बताया कि साफ-सफाई और ताजगी का यहां विशेष ध्यान रखा जाता है. रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाली सामग्री ताजा और अच्छी क्वालिटी की होती है, जिससे खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है. यही वजह है कि एक बार यहां आने वाले ग्राहक दोबारा जरूर आते हैं.

मेन्यू में और भी नई डिशेज जोड़ने की योजना

शाम के समय “डोसा वाला” पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. युवा वर्ग के साथ-साथ परिवार भी यहां आकर साउथ इंडियन खाने का आनंद ले रहे हैं. किफायती दामों में स्वादिष्ट भोजन मिलना इस जगह की एक और बड़ी खासियत है, जो इसे और लोकप्रिय बना रही है. ऑनर रत्नेश शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य जौनपुर में लोगों को अलग-अलग प्रकार के स्वाद उपलब्ध कराना है. वे चाहते हैं कि शहर के लोग बिना कहीं बाहर जाएं, अपने ही शहर में बेहतरीन साउथ इंडियन भोजन का आनंद ले सकें. आगे चलकर मेन्यू में और भी नई डिशेज जोड़ने की योजना है, ताकि ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिल सकें. ग्राहक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि “डोसा वाला” के आने से अब उन्हें साउथ इंडियन खाने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ता. यहां का स्वाद और माहौल दोनों ही उन्हें काफी पसंद आ रहा है. “डोसा वाला” जौनपुर में साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए एक परफेक्ट ठिकाना साबित हो रहा है, जहां स्वाद, सफाई और किफायत का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP