CSK vs RR IPL 2026 Live: नांद्रे बर्गर की गेंद पर संजू सैमसन क्लीन बोल्ड, चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट गिरा

Share to your loved once


CSK vs RR IPl 2026 Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं. यह मैच राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि रुतुराज गायकवाड़ की चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. दोनों ही टीमें इस सीजन में पहली बार मैदान पर उतरी हैं. मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमों में एक से एक विस्फोटक बल्लेबाज और घातक गेंदबाज शामिल हैं. राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर सबकी नजरें रहने वाली हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस का पूरा फोकस संजू सैमसन पर होगा, जिन्हें ऑक्शन से पहले ट्रेड के जरिए सीएसके ने अपने खेमे में शामिल किया. चेन्नई के लिए एमएस धोनी नजर नहीं आने वाले हैं, क्योंकि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं और रिहैब कर रहे हैं. ऐसे में सीएसके के लिए सैमसन ही विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे. सैमसन के अलावा कप्तान रुतुराज और अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान आयुष म्हात्रे भी सुर्खियों में रहने वाले हैं. पिछला सीजन दोनों ही टीमों का बेहद खराब रहा था, जो पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थीं. इसलिए इस मैच को जीतकर विजयी आगाज करना चाहेंगी.

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट गिरा

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरे ही ओवर में अपना पहला विकेट खो दिया है. फ्रेंचाइजी के लिए डेब्यू करने हुए संजू सैमसन 7 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दूसरा ओवर लेकर आए नांद्रे बर्गर ने आखिरी गेंद पर सैमसन को चारों खाने चित करते हुए बोल्ड कर दिया. 140.2kph की रफ्तार वाली फुलर लेंथ गेंद को खेलने से सैमसन पूरी तरह चूक गए और गेंद ऑफ स्टम्प ले उड़ी.

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग शुरू हो चुकी है. ओपनिंग करने संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ उतरे हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले ओवर की जिम्मेदारी जोफ्रा आर्चर के पास है.

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, चेन्नई की पहले बैटिंग

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और बोर्ड पर एक बड़ा लक्ष्य लगाने की कोशिश करेगी.

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: टॉस में देरी

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: टॉस 5 मिनट देरी से होगा. तय समय के अनुसार टॉस 7 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से अब 7 बजकर 5 मिनट पर इसके लिए दोनों कप्तान मैदान पर आएंगे. लगभग आधे घंटे पहले यहां बारिश थमी, जिसके बाद मैदान पर वार्मअप के लिए खिलाड़ी आए.

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: बारिश बिगाड़ सकती है खेल

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: मुकाबले के दौरान मौसम पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, जहां बारिश खेल में खलल पैदा कर सकती है. मैच के दौरान बारिश की 65% संभावना है. रात में गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है, जो खेल में रुकावट डाल सकती हैं. नमी काफी अधिक (77% से 89%) रहेगी. रात में ओस गिरने की पूरी संभावना है. इससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि गेंद गीली हो सकती है.

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: बात करें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी जरूर है, लेकिन राजस्थान ने कांटे की टक्कर दी है. अब तक खेले 31 आईपीएल मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 15 जीत दर्ज की हैं. ऐसे में आज राजस्थान रॉयल्स की नजरें इस आंकड़े को बराबर करने पर होंगी.

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: मैच से पहले क्या बोले सीएसके के कोच?

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच से पहले टूर्नामेंट की शुरुआत और तैयारी को लेकर अपनी रणनीति साझा की है. स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, ‘पॉइंट्स टेबल पर नजर रहती है, लेकिन आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है. ऐसे में अच्छी शुरुआत करना बहुत जरूरी है.’ उनके मुताबिक, ‘पहला मैच एक पैमाने जैसा होता है. इससे पता चलता है कि आपकी टीम की तैयारी असल में किस स्तर पर है.’ फ्लेमिंग ने कहा, ‘टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूरा ध्यान प्रैक्टिस और तैयारी पर होता है. लेकिन एक बार मैच शुरू हो जाएं, तो फोकस बदल जाता है, फिर खिलाड़ियों की थकान मिटाने और मैचों के बीच के काम पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है.’ फ्लेमिंग ने यह साफ किया कि अभी टीम का पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर है कि वे टूर्नामेंट का आगाज दमदार तरीके से कैसे करें.

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: कैसी रहेगी पिच?

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: गुवाहाटी की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बहुत शानदार होती है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे रन बनाना आसान हो जाता है. ओस और नमी के कारण शुरुआती 1-2 ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है. गेंद थोड़ी स्विंग हो सकती है. अगर बल्लेबाज शुरुआती एकाध ओवर संभलकर खेल लें, तो उसके बाद गेंदबाजों की शामत आ सकती है. कुल मिलाकर आज का मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है.

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद.

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: टीम का हिस्सा, लेकिन क्यों नहीं खेल रहे धोनी?

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: महेंद्र सिंह धोनी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण IPL 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की. फ्रैंचाइजी ने बताया कि धोनी अभी रिकवरी कर रहे हैं और अगले दो हफ्तों तक मैदान से दूर रहेंगे. धोनी का मैदान से बाहर होना किसी भी CSK फैन के लिए पचा पाना मुश्किल है, लेकिन यह टीम के लिए अपनी मजबूती परखने का एक बड़ा इम्तिहान भी होगा.

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: पहली बार धोनी-रैना के बिना उड़ेगी CSK

CSK vs RR IPL 2026 Live Score: 18 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बिना महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के मैदान में उतरेगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी के बिना टीम कैसा प्रदर्शन करती है. भले ही धोनी के फैंस को यह बात अच्छी न लगे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए एक ‘वरदान’ साबित हो सकती है. यह चेन्नई के लिए एक सुनहरा मौका है यह देखने का कि जब धोनी रिटायर होंगे, तब टीम उनके बिना चुनौतियों का सामना करने के लिए कितनी तैयार है.

CSK vs RR IPl 2026 Live Score: दोनों टीमों का स्क्वॉड

CSK vs RR IPl 2026 Live Updates: चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, सरफराज खान, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, मुकेश चौधरी, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, जैकरी फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा.

नमस्कार

न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों टीमें इस मैच के लिए कमर कस चुकी है. इस मुकाबले से जड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP