Dhurandhar 2, Class 12th Viral Paper: 12वीं के पेपर में आए फिल्म धुरंधर 2 के जमील जमाली, एसपी चौधरी, असलान के नाम, हो गया वायरल

Share to your loved once


Dhurandhar 2, Class 12th Viral Paper: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) का क्रेज सिनेमाघरों से निकलकर अब पढ़ाई-लिखाई की दुनिया में भी घुस चुका है. आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर ने रिलीज के महज एक हफ्ते के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अब इसका खुमार 12वीं कक्षा के अकाउंट्स एग्जाम में भी दिखा.सोशल मीडिया पर 12वीं के अकाउंट्स का एक प्रश्न पत्र तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फिल्म ‘धुरंधर 2’ के किरदारों को उदाहरण बनाकर सवाल पूछे गए हैं. लोग हैरान हैं कि एग्जामिनर भी फिल्म के इतने बड़े फैन निकले. हालांकि कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं है कि ये पेपर किस बोर्ड का है. फ‍िलहाल ये पेपर सोशल मीडिया पर बहस का केंद्र बना हुआ है.

परीक्षा पेपर में कैसे आए धुरंधर के किरदार?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस प्रश्न पत्र में तीन सवाल फिल्म धुरंधर 2 के किरदारों से जोड़कर बनाए गए हैं. पहला सवाल है-जमील जमाली, एसपी चौधरी, असलान और यालिना जमाली एक फर्म में नुकसान और फायदे को बराबर बांटते हैं. अगर एसपी चौधरी बिजनेस से रिटायर हो जाते हैं तो अब नया प्रॉफिट शेयरिंग रेशियो क्या होगा?
इसके चार ऑप्शन दिए गए हैं-A) 1:1, B) 2:3, C) 7:8, D) 3:5

दूसरा सवाल अजय सान्याल और सुशांत बंसल से जुड़ा है. इसमें लिखा है-अजय सान्याल और सुशांत बंसल एक फर्म में पार्टनर हैं.वे मोहम्मद आलम को अपना नया पार्टनर बनाते हैं.आलम उसमें 1 लाख रुपए कैपिटल के रूप में और 50 हजार रुपए गुडविल के रूप में देता है.इसकी आवश्यक जर्नल एंट्री पास करें.

तीसरा सवाल रहमान डकैत और हमजा अली मजारी के प्रॉफिट शेयरिंग से संबंधित है. एक सेक्शन में रहमान डकैत के नाम के साथ 5 दिसंबर 2025 की तारीख का भी जिक्र किया गया है.

सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस वायरल पेपर को देखकर यूजर्स ने खूब कमेंट किए.किसी ने लिखा-दिलचस्प शैली है सवालों की.
एक यूजर ने मजाक में कहा-तीसरे सवाल में शेयरिंग प्रॉफिट 2:2:1 है, इसका मतलब है कि यहां भी उजैर को सबसे कम मिला.किसी ने लिखा-ये टीचर बस किसी भी तरह से स्टूडेंट्स को हर तरीके से पढ़ाना चाहता है.एक और यूजर ने जोड़ा-भाई रहमान डकैत तो 5 दिसंबर 2025 को ही मर गया था.
कई लोगों ने कहा कि वरुण सर ने पीक डिटेलिंग की है.

फिल्म का क्रेज और कमाई

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 2 रिलीज हुए करीब 9 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,141.22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं.पहले पार्ट धुरंधर में अक्षय खन्ना की मौत हो चुकी थी. अब पार्ट 2 में दानिश पंडोर, मुस्तफा अहमद, गौरव गेरा, दानिश इकबाल जैसे कलाकारों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

परीक्षा में फिल्म का क्रेज क्यों?

यह घटना दिखाती है कि धुरंधर 2 ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नहीं, बल्कि छात्रों और शिक्षकों के बीच भी गहरा असर छोड़ा है. टीचर ने सवालों को फिल्म के किरदारों से जोड़कर पढ़ाई को और दिलचस्प बनाने की कोशिश की है. इससे साफ है कि फिल्म का जादू अब किताबी दुनिया में भी घुस चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP