कद्दू के क्रिस्पी पकोड़े गर्मी में करेंगे कमाल, प्याज का स्वाद भी भूल जाएंगे आप, बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

कद्दू के क्रिस्पी पकोड़े गर्मी में करेंगे कमाल, प्याज का स्वाद भूल जाएंगे आप

Last Updated:

Pumpkin pakode recipe: शाम के समय हल्की भूख लगना एक आम बात है, और ऐसे में अगर गरमागरम पकौड़े मिल जाएं तो मज़ा ही कुछ और हो जाता है. भारत में पकौड़े सिर्फ एक स्नैक नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ एक पसंदीदा व्यंजन है. हर घर में अलग-अलग तरीके से पकौड़े बनाए जाते हैं और हर किसी का अपना खास स्वाद होता है. यही वजह है कि पकौड़ों का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है.

आमतौर पर लोग प्याज, आलू या मिक्स वेज पकौड़े ज्यादा खाते हैं, लेकिन लौकी यानी कद्दू के पकौड़े भी किसी से कम नहीं होते. कई जगहों पर लौकी को कद्दू के नाम से जाना जाता है और इससे बने पकौड़े स्वाद में बेहद लाजवाब होते हैं. खास बात यह है कि ये पकौड़े हल्के होते हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं.जो लोग हेल्दी खाने की सोच रखते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

गर्मी के मौसम में लौकी का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है. ऐसे में अगर लौकी से बने पकौड़े खाए जाएं तो यह स्वाद के साथ-साथ शरीर को भी फायदा पहुंचाते हैं. लौकी के पकौड़े इतने स्वादिष्ट होते हैं कि एक बार खाने के बाद लोग बार-बार इन्हें खाने का मन बनाते हैं. यह नाश्ते में या दिन में हल्की भूख लगने पर भी आसानी से बनाया जा सकता है.

गृहणी मनीषा सिंह बताती है की पकौड़ों को बनाने के लिए ज्यादा मुश्किल सामग्री की जरूरत नहीं होती. घर में आसानी से मिलने वाली चीजों से ही इसे तैयार किया जा सकता है. इसके लिए बेसन, कद्दूकस की हुई कद्दू , बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, लहसुन, अदरक, साबुत धनिया, लाल मिर्च पाउडर, पुदीना, नमक और तलने के लिए तेल की आवश्यकता होती है. आप अपने स्वाद के अनुसार मसालों की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बेहतर बनाया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब अगर इसकी बनाने की विधि की बात करें तो सबसे पहले एक ताजी और नरम कद्दू ले. उसे अच्छे से धोकर उसका छिलका हटा दें. इसके बाद कद्दू को कद्दूकस कर लें और एक बड़े बर्तन में निकाल लें. फिर उसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें, जिससे उसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाय.

इसके बाद इस मिश्रण में बेसन, कार्नफ्लोर डालें और साथ ही लाल मिर्च पाउडर, साबुत धनिया, पुदीना और स्वादानुसार नमक मिलाएं. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. ध्यान रखें कि मिश्रण मे पानी ना डाले. मिश्रण ज्यादा पतला न हो.

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मध्यम आंच पर गरम करें. जब तेल अच्छे से गरम हो जाए, तब तैयार मिश्रण को हाथ या चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा करके तेल में डालें. पकौड़ों को धीरे-धीरे पलटते रहें ताकि वे दोनों तरफ से अच्छी तरह पक जाएं और सुनहरे रंग के हो जाएं.

जब पकौड़े कुरकुरे और सुनहरे हो जाएं, तब उन्हें कड़ाही से निकालकर एक प्लेट में रखें. अब ये स्वादिष्ट और हेल्दी कद्दू के पकौड़े सर्व करने के लिए तैयार हैं. इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें और परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें. ये पकौड़े न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं बल्कि हर किसी को पसंद भी आते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP