मिरर में दिख गया था कैमरा मैन, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में बड़ा बदलाव, आदित्य धर ने रातों-रात ले लिया बड़ा फासला

Share to your loved once


Last Updated:

रणवीर सिंह की ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म ‘धुरंधर: दे रिवेंज’ का खुमार लोगों के सिर से अब तक नहीं उतरा है. लेकिन अब फिल्म में एक नया बदलाव किया गया है. दरअसल, फिल्म के फाइट सीन के दौरान आईने में कैमरा मैन दिखने की वजह से अब डायरेक्टर आदित्य धर ने इसमें बदलाव करके फिल्म का नया प्रिंट थिएटर में भेज दिया है.

नई दिल्ली. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म’धुरंधर: दे रिवेंज’ के एक फाइट सीन में नजर आया था कि आइने में कैमरामैन दिख रहा है. इससे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब चुटकी ली थी. लेकिन अब आदित्य धर ने इस गलती को सुधारकर फिल्म का नया प्रिंट सिनेमाघरों में भेज दिया है.

रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: दे रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है. लेकिन दूसरी ओर सोशल मीडिया पर फिल्म की एक गलती को लेकर लोग खूब सवाल उठा रहे थे. अब मेकर्स ने इस गलती को ठीक कर दिया है.

रणवीर सिंह की’धुरंधर: दे रिवेंज’ की तारीफ चारों दिशाओं में हो रही है. फिल्म का क्रेज रिलीज के इतने दिन बाद भी बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन अब फिल्म में हुई एक गलती को भी सुधार लिया गया है. दरअसल फिल्म के एक फाइट सीन में आईने के अंदर कुछ सेकंड के लिए कैमरा मैन नजर आया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वो सीन जो रणवीर सिंह का किरदार हमजा यानी जस्किरत सिंह रंगी और गुरबाज सिंह उर्फ पिंडा के बीच फिल्माया गया है. इसमें कैमरामैन भी नजर आ रहा था. सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई मीम्स बनाए गए थे.<span style=”color: currentcolor;”>अब तक मिली जानकारी के मुताबिक डायरेक्टर आदित्य धर ने फिलहाल इस गलती को ठीक कर दिया है. ट्रेड सोर्स के मुताबिक, पूरे देश के सिनेमाघरों में फिल्म का नया प्रिंट भी भेज दिया गया है. अब से सिनेमाघरों में यही प्रिंट दिखाया जाएगा.</span>

सामने आए इस नए प्रिंट में कैमरा मैन कहीं भी नजर नहीं आएगा. सोर्स ने यह भी कहा काफी सावधानी के बाद भी कई बार छोटी-छोटी सी गलतियां हो ही जाती हैं.अब नए प्रिंट के साथ दर्शक बिना किसी गलती के इस फिल्म को देख सकेंगे.

बता दें कि आदित्य धर की इस स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन समेत राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. ये फिल्म रणवीर सिंह का खोया हुआ स्टारडम लौटाने में कामयाब होती नजर आ रही है.

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: दे रिवेंज’ को मिल रही अपार सफलता के बाद ये कहना भी गलत नहीं होगा कि आदित्य धर अब दर्शकों की नब्ज पहचानने लगे हैं. उन्हें पता है कि दर्शकों को सीट से बांधे रखने के लिए किस तरह की कहानी और कास्ट की जरूरत फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई इस बात का सबूत दे रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP