क्या हार्दिक और सूर्यकुमार एक पेज पर नहीं है, ‘टीम शीट’ ने बढ़ाई फैंस में टेंशन, कोच ने बताया अनफिट तो कैसे की बल्लेबाजी?
Last Updated:
भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान और टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे उनकी जगह उन्हें इम्पैक्ट सब्स की सूची में रखा गया था. यह फैसला थोड़ा हैरान करने वाला था,क्योंकि हाल ही में उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था. ऐसे में सवाल उठे क्या वह चोटिल हैं? क्या यह कोई रणनीतिक फैसला है? या इसके पीछे कुछ और वजह है?

वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव का इम्पैक्ट प्लेयर बनना कई सवाल खड़े कर ग्या
नई दिल्ली. आईपीएल में हर मैच सिर्फ रन और विकेट की कहानी नहीं होता कई बार टीम शीट ही सबसे बड़ी हेडलाइन बन जाती है. मुंबई इंडियंस के IPL 2026 के पहले मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक बड़ा नाम प्लेइंग इलेवन से बाहर दिखा लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा,ये कानाफूंसी शुरु हो गई कि क्या मुंबई के कप्तान और वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान के बीच सबकुछ ठीक चल रहा या बात कुच और है.
मुंबई इंडियंस (MI) की IPL 2026 के ओपनिंग मैच की टीम शीट ने गेंद फेंके जाने से पहले ही सबको चौंका दिया. भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान और टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे उनकी जगह उन्हें इम्पैक्ट सब्स की सूची में रखा गया था. यह फैसला थोड़ा हैरान करने वाला था,क्योंकि हाल ही में उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था. ऐसे में सवाल उठे क्या वह चोटिल हैं? क्या यह कोई रणनीतिक फैसला है? या इसके पीछे कुछ और वजह है?मैच के अंत तक मुंबई इंडियंस ने 221 रन का बड़ा लक्ष्य आराम से हासिल कर लिया, लेकिन चर्चा का केंद्र बना रहा सूर्यकुमार का सीमित रोल. जल्द ही हेड कोच महिला जयवर्धने ने स्थिति साफ कर दी.
फिटनेस को लेकर साफ किया गया मामला
मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने जयवर्धने ने स्पष्ट किया कि यह फैसला फॉर्म या टीम कॉम्बिनेशन से जुड़ा नहीं था, बल्कि एक छोटी फिटनेस समस्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया था. उन्होंने कहा, “उम्मीद है हम बेवजह की कहानियां नहीं बनाएंगे. कैंप में सब खुश हैं. स्काई कुछ अतिरिक्त दिन लेकर टीम से जुड़े थे. उनके ग्रोइन में हल्की जकड़न थी. वह फील्डिंग कर रहे थे, लेकिन अगले मैच तक हमारे पास पांच दिन का समय है, इसलिए मैं उन्हें थोड़ा और आराम देना चाहता था. वह खुद भी अंत में 3-4 ओवर खेलने को तैयार थे,लेकिन मैंने मना कर दिया.
पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को इम्पैक्ट सब के रूप में इस्तेमाल किया था, जहां वह सिर्फ बल्लेबाजी के लिए आते थे. उस समय उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठे थे. हालांकि, पिछले कुछ महीनों में रोहित ज्यादा फिट, फुर्तीले और फोकस्ड नजर आए हैं. वह एक भरोसेमंद फील्डर भी हैं और मैदान पर अपनी रणनीतिक समझ से टीम की मदद करते हैंकोच ने यह भी जोर देकर कहा कि यह फैसला पूरी तरह एहतियातन लिया गया था, खासकर लंबे टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए. ये खिलाड़ी मेरे लिए बहुत अहम हैं और मैं चाहता हूं कि वो पूरे सीजन फिट रहें. इसलिए ये सोचे-समझे फैसले होते है इसके पीछे कोई और वजह नहीं है.
अनफिट थे तो भाग कैसे रहे थे?
सूर्यकुमार यादव बाद में चेज़ के दौरान इम्पैक्ट सब के रूप में मैदान पर आए और 8 गेंदों में 16 रन की तेज पारी खेली. पहली ही गेंद पर बाउंड्री लगाकर उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने आक्रामक अंदाज दिखाया टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन औसत रहा था, इसलिए उनका यह आत्मविश्वास भरा अंदाज खास था.मजे की बात ये है कि उनका फुटवर्क और विकेट के बीच भागते देखर कर कहीं से नहीं लगा कि वो ग्रोइन की समस्या से जूझ रहे है.
ऐसे में सवाल अब ये उठता है कि कोच जयवर्धने ने क्यों फिटनेस का बहाना बनाया. कुछ दिन पहले इस बात को लेकर भी चर्चा बहुत तेज थी कि वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान को ही मुंबई की कप्तानी करनी चाहिए जिसपर हार्दिक ने कोई रिएक्सन तो नहीं दिया पर इस खबर से मुंबई कैंप में हलचल मच गई थी. इससे पहले भी हार्दिक को जब रोहित को हटाकर मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया तो भी जमकर बवाल हुआ था. अप तो ऐसा लगने लगा है कि हार्दिक को बतौर कप्तान ना तो फैंस पचा पा रहे है और ना टीम के साथी खिलाड़ी.