Top 5 Girls Colleges in Meeru | raghunath girls pg college meerut | मेरठ के बेस्ट गर्ल्स कॉलेज
Last Updated:
Top 5 Girls Colleges in Meerut: क्या आप अपनी बेटी के लिए मेरठ में एक ऐसे कॉलेज की तलाश कर रहे हैं जहां कम फीस में वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन और हॉस्टल की सुविधा मिले? तो मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स और इस्माइल नेशनल जैसे कॉलेज किसी वरदान से कम नहीं हैं. सरकारी शुल्क पर ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन और पीएचडी के साथ-साथ यहां स्किल डेवलपमेंट पर भी खास जोर दिया जाता है. चाहे दिल्ली रोड का कनोहर लाल कॉलेज हो या खरखौदा का राजकीय महाविद्यालय, जानिए मेरठ के उन टॉप महिला शिक्षण संस्थानों के बारे में जो बेटियों के भविष्य को नई उड़ान दे रहे हैं.
जो भी बेटियां ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं और ऐसे डिग्री कॉलेज की तलाश में हैं जहां हॉस्टल की सुविधा भी मिल जाए, उनके लिए मेरठ का रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज (RG College) एक शानदार विकल्प है. यहां दूर-दराज से आने वाली बेटियों के लिए रहने का सुरक्षित इंतजाम है. इस कॉलेज में स्नातक और परास्नातक के स्तर पर आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस, तीनों ही संकायों में पढ़ाई की जा सकती है. किताबी ज्ञान के अलावा यहां स्किल डेवलपमेंट कोर्स भी कराए जाते हैं ताकि बेटियां पढ़ाई पूरी करते ही अपने पैरों पर खड़ी हो सकें. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध होने के कारण यहां सरकारी फीस में ही उच्च शिक्षा प्राप्त की जा सकती है.
मेरठ के बुढ़ाना गेट स्थित इस्माइल नेशनल गर्ल्स पीजी कॉलेज भी बेटियों के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है. यहां से बेटियां ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रुजुएशन की डिग्री लेकर अपने भविष्य को बेहतर बना रही हैं. कॉलेज प्रशासन का जोर केवल डिग्री दिलाने पर नहीं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर भी रहता है. इसीलिए समय-समय पर यहां करियर काउंसलिंग और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है. इससे बेटियों को सीधे कंपनियों से जुड़ने और स्वरोजगार की बारीकियां समझने का अवसर मिलता है.
जो बेटियां शहर की भीड़भाड़ में नहीं आना चाहतीं और खरखौदा, फफूंडा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के आसपास रहती हैं, उनके लिए राजकीय महिला महाविद्यालय, खरखौदा सबसे बेहतर केंद्र है. यहां बीए, बीकॉम और बीएससी से संबंधित लगभग सभी विषयों में ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन की सुविधा उपलब्ध है. खास बात यह है कि यह पूरी तरह सरकारी कॉलेज है, इसलिए यहां फीस बहुत कम है और सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल जाता है. गांव के पास होने की वजह से बेटियों का आने-जाने का समय और पैसा दोनों बचता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मेरठ के माधवपुरम स्थित शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अपनी पढ़ाई और अनुशासन के लिए अलग पहचान रखता है. यहां बेटियां ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन के अलावा पीएचडी जैसे शोध कार्यों में भी जुटी नजर आती हैं. कॉलेज का मुख्य उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास पैदा करना है, जिसके लिए समय-समय पर वाद-विवाद प्रतियोगिताएं और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं. यहां की अनुशासन समिति और सुरक्षा का माहौल बेटियों को निडर होकर पढ़ने की आजादी देता है.
दिल्ली रोड स्थित कनोहर लाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज भी उच्च शिक्षा के लिए एक बेहतरीन संस्थान साबित हो रहा है. यहां भी ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएट और पीएचडी से संबंधित विभिन्न कोर्स उपलब्ध हैं. इस कॉलेज की सबसे बड़ी खूबी इसकी लोकेशन है; पास में ही मेरठ मेट्रो स्टेशन और मुख्य बस स्टैंड होने के कारण दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली बेटियों के लिए सफर बहुत आसान हो गया है. आधुनिक लैब और लाइब्रेरी के साथ-साथ यहां सरकारी शुल्क में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है.