38 बॉल और 6 छक्के ने पलट दिया पूरा मैच…सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करके भी हारा कोलकाता
Last Updated:
इंडियन प्रीमिय लीग 2026 की शुरुआत धमाकेदार हुई है. पहले दो दिन के मुकाबले में दो सुपर स्टार ने धुंआधार बल्लेबाजी कर फैंस के पैसे वसूल कर दिये. पहले विराट कोहली और फिर रोहित शर्मा की पारी ने आईपीएल का रोमांच दोगुना कर दिया है. कोलकाता के खिलाफ मैच का पासा रोहित के 78 रन की पारी ने पलट दिया.

रोहित शर्मा की पारी ने पलट दिया कोलकाता के खिलाफ मैच
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में विराट कोहली ने अपना दन दिखाया तो सबको रोहित शर्मा के उतरने का इंतजार था. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने ऐसी पारी खेली जिसने मैच का नक्शा बदल दिया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे की तूफानी फिफ्टी के दम पर कोलकाता ने 220 रन का स्कोर खड़ा किया. टूर्नामेंट में यह किसी भी टीम का मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर था. रोहित शर्मा ने नए जोड़ीदार रायन रिकल्टन के साथ मिलकर ऐसी शुरुआत दिलाई जिसने मैच एकतरफा कर दिया. 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टीम ने आईपीएल के अपने सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया.
रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया. रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया. यह सिर्फ कोई आम फिफ्टी नहीं थी. यह आईपीएल इतिहास में रोहित की 50वीं फिफ्टी थी, जिससे वह विराट कोहली (72), डेविड वॉर्नर (66) और शिखर धवन (53) जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए. सबसे खास बात यह रही कि यह आईपीएल में उनकी सबसे तेज फिफ्टी थी. इससे पहले उनका बेस्ट 25 गेंद में था जो 2015 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आया था. रोहित की पारी का अंत वैभव अरोड़ा ने किया. उन्होंने 38 गेंदों में 78 रन बनाकर 6 चौके और 6 छक्के जड़ने वाले इस बल्लेबाज को आउट किया.
Rohit Sharma in his element 🙌
🎥 Enjoy his scintillating early smacks for six 👊#MI are 64/0 after 5 overs.