घर मेंं ही बना सकते हैं उड़द दाल की बड़ी, स्वाद और सेहत का है खजाना, जानें बनाने की विधि

Share to your loved once


X

बड़ी

घर मेंं ही बना सकते हैं उड़द दाल की बड़ी, स्वाद और सेहत का है खजाना, जानें

 

arw img

Urad dal vadi recipe: विंध्य क्षेत्र में बड़ी बनाना सिर्फ स्वाद की बात नहीं, बल्कि घरेलू समझदारी से जुड़ी पुरानी परंपरा भी है. महिलाएं कुछ ही दिनों की मेहनत में साल भर के लिए बड़ी तैयार कर लेती हैं, जो महंगी सब्जियों के समय घरों में बड़ा सहारा बनती हैं. उड़द दाल की बड़ी बनाना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले उड़द दाल को 2 से 3 घंटे तक पानी में भिगोया जाता है. इसके बाद दाल को धोकर उसका पानी निकाल दिया जाता है और फिर इसमें हींग, अदरक, जीरा, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, साबुत धनिया, हरी मिर्च और नमक जैसे मसाले मिलाए जाते हैं. दाल को हल्का दरदरा पीसकर मिश्रण तैयार किया जाता है और इसे कुछ समय के लिए ढककर रख दिया जाता है, ताकि दाल अच्छी तरह फूल जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP