‘साहब मेरी पत्नी’, अत्यधिक यौन संबंध की डिमांड की शिकायत लेकर पहुंचा युवक, बोला- करती है मजबूर

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

‘साहब मेरी पत्नी’, अत्यधिक यौन संबंध की डिमांड की शिकायत लेकर पहुंचा युवक

Last Updated:

Bengaluru News: बेंगलुरु में एक पति ने अपनी पत्नी पर अत्यधिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक इनकार करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. पति ने सास पर भी दखल और उकसाने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

'साहब मेरी पत्नी', अत्यधिक यौन संबंध की डिमांड की शिकायत लेकर पहुंचा युवकZoom

बेंगलुरु में पति ने पत्नी पर जबरन यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए. (सांकेतिक AI फोटो)

न्यूज18 कन्नड़
बेंगलुरु:
रिश्तों की दुनिया में अकसर महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न की खबरें सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन बेंगलुरु से आई यह घटना एक अलग और चौंकाने वाला पहलू सामने लाती है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ पुलिस का दरवाजा खटखटाया है. वजह भी ऐसी जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे अत्यधिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करती है और इनकार करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है. यह मामला सिर्फ एक परिवार का विवाद नहीं, बल्कि उस संवेदनशील मुद्दे की ओर इशारा करता है, जिस पर समाज अक्सर खुलकर बात करने से बचता है.

बेंगलुरु के अमृतहल्ली इलाके में दर्ज इस शिकायत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पति का कहना है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी का व्यवहार असामान्य रहा और समय के साथ स्थिति और गंभीर होती चली गई. इतना ही नहीं उसने पत्नी और सास पर मिलकर उसे परेशान करने और अपमानित करने के भी आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस जांच में क्या सामने आएगा

  • शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी पत्नी उसे बार-बार यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी. जब वह इनकार करता तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता. पति ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे अपनी सहेली के साथ भी अंतरंग होने के लिए कहती थी, इससे वह काफी परेशान हो गया था.
  • इसके अलावा युवक ने अपनी सास पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि सास उसकी पत्नी को उकसाती थीं और अक्सर उनके वैवाहिक जीवन में दखल देती थीं. यहां तक कि उन्होंने पति की आर्थिक स्थिति को लेकर उसका अपमान भी किया और अपनी बेटी को उससे अलग होने के लिए कहा.

पति ने पुलिस में क्या शिकायत दर्ज कराई है?

पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसे जबरदस्ती यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी. इनकार करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. इसके अलावा उसने अश्लील वीडियो भेजने और असामान्य मांगें रखने के भी आरोप लगाए हैं.

क्या इस मामले में सास की भी भूमिका बताई गई है?

हां, शिकायत में सास पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पति का कहना है कि सास लगातार उनकी शादीशुदा जिंदगी में हस्तक्षेप करती थीं और पत्नी को उसके खिलाफ भड़काती थीं. इससे दोनों के रिश्ते और बिगड़ गए.

पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?

अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

बदलते रिश्ते और बढ़ती दूरियां

यह मामला दिखाता है कि वैवाहिक जीवन में उत्पीड़न सिर्फ एकतरफा नहीं होता. बदलते सामाजिक माहौल में रिश्तों की जटिलताएं भी बढ़ रही हैं. ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है.

About the Author

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP