30 मार्च को जन्म लेने वाले बच्चे होंगे बेहद साहसी, इन नक्षत्र का पड़ेगा प्रभाव, ज्योतिषी से जानिए भविष्य

Share to your loved once


Last Updated:

Astrology: अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार 30 मार्च को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ग्रह-नक्षत्र का प्रभाव विशेष रहेगा. सुबह जन्मे बच्चे मंगल के प्रभाव से साहसी, आत्मविश्वासी और जिद्दी होंगे, जबकि दोपहर बाद जन्म लेने वाले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव में आकर्षक, सौम्य और रचनात्मक होंगे. सिंह राशि के अंतर्गत जन्म लेने वाले बच्चों में नेतृत्व क्षमता, तेजस्वी व्यक्तित्व और आध्यात्मिक झुकाव देखने को मिलेगा.

अयोध्या: मानव जीवन में ग्रह नक्षत्र का शुभ और अशुभ प्रभाव रहता है. इसी के आधार पर व्यक्ति की जन्म कुंडली अथवा भविष्य का आकलन होता है. प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र और राशि में परिवर्तन होते रहते हैं, जिसका प्रभाव जन्म लेने वाले बच्चों पर भी पड़ता है. ऐसी स्थिति में आज 30 मार्च है और आज ग्रह नक्षत्र की स्थिति में क्या परिवर्तन होगा. आज के दिन जन्मे बच्चे के लिए दिन कैसा रहेगा. किस अक्षर से नामकरण करना शुभ रहेगा. तो चलिए अयोध्या के ज्योतिषी से विस्तार से जानते हैं.

अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार 30 मार्च को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति विशेष प्रभावशाली मानी जा रही है. इस दिन का प्रारंभ सिंह राशि से हो रहा है, जिसके स्वामी सूर्य देव हैं, जबकि नक्षत्र के स्वामी केतु बताए गए हैं. ज्योतिषीय दृष्टि से यह संयोग जन्म लेने वाले बच्चों के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकता है. सुबह के समय ग्रहों की स्थिति अलग प्रभाव देगी, जबकि दोपहर  के बाद नक्षत्र परिवर्तन होने से जन्म लेने वाले बच्चों के गुणों में भी अंतर दिखाई देगा.

पंडित कल्कि राम के अनुसार प्रातः काल जन्म लेने वाले बच्चे मूल नक्षत्र के प्रभाव में जन्म लेंगे. ज्योतिष शास्त्र में मूल नक्षत्र को प्रभावशाली और ऊर्जावान माना जाता है. ऐसे बच्चों पर मंगल का विशेष प्रभाव रहेगा, इसलिए इन्हें मांगलिक माना जाएगा. मंगल के प्रभाव से ये बच्चे साहसी, आत्मविश्वासी और निर्णय लेने में दृढ़ होंगे. इनका स्वभाव कुछ उग्र हो सकता है तथा जिद्दी प्रवृत्ति भी देखने को मिल सकती है, लेकिन यही जिद इन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक बनेगी. शरीर से निरोगी रहने और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता भी इनकी प्रमुख विशेषता होगी.

दोपहर के बाद नक्षत्र परिवर्तन होकर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा. इस समय जन्म लेने वाले बच्चों पर भगवान शिव की विशेष कृपा मानी जा रही है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार ऐसे जातक आकर्षक व्यक्तित्व वाले, सौम्य स्वभाव के और रचनात्मक सोच रखने वाले होते हैं. ये बच्चे कम समय में अपनी प्रतिभा के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. समाज में सम्मान प्राप्त करना और नेतृत्व क्षमता विकसित होना इनके जीवन की विशेष पहचान बन सकती है. शिव कृपा के कारण इनका मन आध्यात्मिकता की ओर भी आकर्षित रह सकता है.

ज्योतिषाचार्य के अनुसार 30 मार्च को जन्म लेने वाले बच्चों का नामकरण सिंह राशि के अंतर्गत किया जाएगा.सिंह राशि के बच्चों में स्वाभाविक रूप से नेतृत्व क्षमता, आत्मसम्मान और तेजस्वी व्यक्तित्व देखा जाता है.ऐसे बच्चे भविष्य में परिवार और समाज दोनों में विशेष पहचान बना सकते हैं.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP