Ball Tampering Scandal in PSL : पाकिस्तान सुपर लीग में खुले आम हुई बॉल टैंपरिंग, लाइव टीवी पर पकड़ा गया मामला, शाहीन अफरीदी की टीम पर एक्शन
Last Updated:
Ball Tampering Scandal in PSL : पाकिस्तान सुपर लीग में एक और बवाल हो गया है. शाहीन अफरीदी ने अपने खिलाड़ियों के साथ मिलकर मैच के दौरान लाइव टीवी पर सबके सामने बॉल टैंपरिंग की. अंपायर ने इसे लेकर टीम पर एक्शन लिया और पांच रन की पेनल्टी दी गई

पाकिस्तान सुपर लीग में खुले आम हुई बॉल टैंपरिंग, लाइव टीवी पर पकड़ा गया मामला
नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग लगातार गलत कारणों से सुर्खियों में बनी हुई है. PSL 2026 की तैयारी पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से हटने के कारण प्रभावित हो गई थी. इसके बाद ओपनिंग मैच में उस समय सबकी नजरें उठ गईं जब मैच के दौरान गेंद अचानक लाल हो गई. अब ताजा विवाद ने शर्मिंदगी और बढ़ा दी है क्योंकि लाहौर कलंदर्स को बॉल टेम्परिंग के लिए सजा दी गई है.
रविवार रात कराची किंग्स के खिलाफ PSL 2026 के मुकाबले में लाहौर कलंदर्स के कई खिलाड़ी शाहीन अफरीदी, फखर जमान और हारिस रऊफ इस मामले में शामिल हैं. 20वें ओवर की शुरुआत से ठीक पहले एक साथ इकट्ठा हुए. सभी ने गेंद को हाथ में लिया और यह सब ऑन-फील्ड अंपायर की नजर में हुआ.
Ball Tampering Drama at PSL.