‘करोड़ों दर्शक बेवकूफ नहीं हैं’, प्रियदर्शन ने ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बताने वालों को जमकर लगाई फटकार
Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की तूफानी कमाई के बीच इसे प्रोपेगेंडा बताने वालों को फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने निर्देशक आदित्य धर का बचाव करते हुए कहा कि यह फिल्म कोई एजेंडा नहीं बल्कि सच्चाई है. प्रियदर्शन ने आलोचकों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पूरे देश ने इस फिल्म को अपना लिया है, तो कुछ लोगों की राय मायने नहीं रखती. उनके मुताबिक, फिल्म देखने वाले करोड़ों दर्शक बेवकूफ नहीं हैं. उन्हें अपने शिष्य आदित्य की इस शानदार कामयाबी पर गर्व है.

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 के सपोर्ट में उतरे आदित्य धर.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर रही है. एक तरफ जहां लोगों का इस मूवी को भरपूर प्यार मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया का एक धड़ा इसे प्रोपेगेंडा बताकर इसकी आलोचना भी कर रहा है. अब इस पूरे विवाद पर दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने न सिर्फ फिल्म का बचाव किया, बल्कि निर्देशक आदित्य धर का भी पूरा साथ दिया है.
‘धुरंधर 2’ पर बहस करने की जरूरत नहीं
उन्होंने आगे साफ शब्दों में कहा, ‘देश इस फिल्म को देख चुका है और इसे पसंद भी किया है. इससे बड़ी हिट और क्या हो सकती है? क्या आपको लगता है कि फिल्म देखने वाले करोड़ों लोग बेवकूफ हैं? यह उन लोगों की अपनी राय है, इसे उन्हीं के पास रहने दीजिए. इसे लेकर बहस करने की कोई जरूरत नहीं, फिल्म ने अपना मुकाम हासिल कर लिया है.’
आदित्य धर पर प्रियदर्शन को है गर्व
प्रियदर्शन ने बताया कि एक वक्त था जब आदित्य धर काफी टूटे हुए महसूस कर रहे थे. उन्होंने काफी संघर्ष किया और एक समय तो ऐसा भी आया जब उनकी लिखी कहानियों और स्क्रिप्ट्स को बिना क्रेडिट दिए ही इस्तेमाल कर लिया गया. इससे आदित्य काफी निराश थे. प्रियदर्शन कहते हैं, ‘जब आपके बच्चे और आपके शिष्य जिंदगी में आगे बढ़ते हैं और कामयाबी हासिल करते हैं, तो इससे बड़ी खुशी एक गुरु के लिए और कुछ नहीं हो सकती.
क्या है फिल्म की कहानी?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं उनके साथ फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कराची के लयारी इलाके के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क में घुसकर आतंकी साठगांठ को खत्म करता है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुनामी साबित हुई है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है, जबकि अकेले भारत में इसका कलेक्शन लगभग 850 करोड़ है.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें