आंख और गाल नोंचकर खाया, सिर को चूल्हे में भून रहा था आरोपी, बाराबंकी हत्याकांड का खौफनाक सच

Share to your loved once


Last Updated:

Barabanki Ice Cream Seller Murder News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज कुछ रुपये के लिए आइक्रीम विक्रेता की हत्या कर दी गई. मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि हत्यारे ने उसके बेटे की आंख और गाल नोंचकर खा लिए थे. साथ ही उसके सिर को चूल्हे में डालकर भून रहा था.

आंख-गाल नोंचकर खाया, सिर को चूल्हे में भून रहा था आरोपी, बाराबंकी हत्या का सच!Zoom

बाराबंकी में आइसक्रीम विक्रेता की निर्ममता से हत्या.

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आइसक्रीम विक्रेता की हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. आरोपित ने महज हत्या ही नहीं की बल्कि मृतक के मांस भी खा लिए. मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैसों के लिए नरभक्षी बनकर उनके बेटे को मार डाला. हालांकि पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है. बाराबंकी जिले में शनिवार को हुई आईसक्रीम विक्रेता की हत्या में चौंकाने वाली बात सामने आई है. आइसक्रीम विक्रेता का सिर काटकर उसे सिर्फ आरोपी ने चूल्हे में भूना नहीं था, बल्कि उसकी आंखे और गाल नोचकर खाए भी थे, सिर का मांस भी नोंचा था. यह बात खुद रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद आइसक्रीम विक्रेता के पिता और चश्मदीद ने बताई.

चूल्हे में सिर को भून रहा था आरोपी!
पिता ने कहा कि पैसों के लिए नरभक्षी बनकर मेरे बेटे को मार डाला गया. आरोपी सिर काटने के बाद वह सीधे उसे झोपड़ी में ले गया. वहां जब पुलिस पहुंची तो वह कटा सिर चूल्हे की आग में जल रहा था. परिजनों का दावा है कि वहां का मंजर ऐसा था कि देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है. मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के परसवाल गांव का है. पारा बेहटा गांव का रहने वाला बब्लू (21) चार भाइयों में सबसे बड़ा था. वह आइसक्रीम बेचने का काम करता था. घर में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. अभी 3 दिन पहले ही उसने बर्फ बेचने का काम शुरू किया था.

आइसक्रीम के पैसे को लेकर हुआ था झगड़ा
बीते शनिवार को बब्लू रोज की तरह बर्फ बेचने निकला था. परसवाल गांव के पास शंकर यादव (50) से उसका झगड़ा हो गया. मामूली कहासुनी में शंकर इस कदर आगबबूला हुआ कि वह दौड़कर घर के अंदर गया और बांका ले आया. इसके बाद शंकर ने बांका से बब्लू पर हमला कर दिया और सरेआम उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी. हत्या करने के बाद शंकर भागने के बजाय बब्लू का कटा हुआ सिर उठाकर अपने घर चला गया था. लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया.

‘बेटे की आंख और गाल चबा डाला’
बब्लू के पिता पुनवासी राजभर ने बताया कि हमारा बच्चा परसवाल बर्फ बेचने गया था. आरोपी झोपड़ी में बैठा था. उसने हमारे लड़के को आवाज देकर रोका और बर्फ लिया. बर्फ लेने के बाद वह अपनी झोपड़ी में चला गया. पैसा मांगने पर वह काफी देर तक नहीं आया. पिता ने कहा कि बेटे की आंख और गाल चबा डाला था. आरोपी झोपड़ी से गन्ना काटने वाला बांका लेकर आया. उस समय हमारा बेटा का ध्यान दूसरी तरफ था. एक व्यक्ति पीछे से पेटी से बर्फ निकाल रहा था, तो उसने कहा कि आगे से बर्फ ले लो. इतने में वह पीछे से आया और गर्दन पर वार कर सिर काट दिया और सिर को लेकर भाग गया.

पुलिस ने कहा- तुम्हारे बेटे का एक्सीडेंट हो गया है
आरोपी सिर को झोपड़ी में ले जाकर चूल्हे की आग में भूनने लगा. बेटे की आंख और गाल चबा डाला. हमें इस घटना की जानकारी पुलिस से मिली. पुलिस ने हमसे पूछा कि आपके बेटे का क्या नाम है. हमने बब्लू बताया, तब पुलिस ने कहा कि तुम्हारे बेटे का एक्सीडेंट हो गया है और हमें टिकैतनगर थाने बुलाया गया. हमने कहा कि हमारा बेटा तो बर्फ बेचने गया है. पुलिस ने हमसे सच्चाई छिपाकर बुलाया था. गांव के अनिल राजभर ने बताया, पैसों को लेकर विवाद हो गया था. इसी के बाद आरोपी ने बांका मारकर बब्लू का सिर काटकर झोपड़ी में ले गया। वहां मिट्टी के चूल्हे पर सिर को भूनने लगा और उसका मांस खा लिया.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP