रोहित शर्मा का बल्ले से कोहराम…तोड़ डाला विराट कोहली का मेहनत से बनाया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Last Updated:
रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार 78 रन की पारी खेली. इस दौरान विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला. दुनिया में कोई भी बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में एक ही टीम के खिलाफ रोहित के 1161 रन से ज्यादा रन नहीं बना पाया है. कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 36 मैचों में कुल 1160 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने उनको अब इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर धकेल दिया हैं.

रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली. रविवार (29 मार्च) को आईपीएल 2026 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 38 गेंद में 78 रन की शानदार पारी खेली. इस पारी के दम पर उन्होंने विराट कोहली का एक रिकॉर्ड तोड़ डाला. छह चौके और इतने ही छक्के जमाते हुए रोहित ने टी20 में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. उन्होंने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए केकेआर के खिलाफ 36 आईपीएल मैचों में कुल 1161 रन बनाए हैं.
दुनिया में कोई भी बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में एक ही टीम के खिलाफ रोहित के 1161 रन से ज्यादा रन नहीं बना पाया है. कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 36 मैचों में कुल 1160 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने उनको अब इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर धकेल दिया हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 36 मैचों में 1159 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 32 मैचों में 1154 रन बनाए हैं.
टी20 में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
रोहित ने केकेआर के खिलाफ सभी 36 मैच आईपीएल में ही खेले हैं. उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के लिए केकेआर के खिलाफ छह आईपीएल मैचों में 116 रन और मुंबई इंडियंस के लिए 30 आईपीएल मैचों में 1045 रन बनाए हैं. कोहली ने सीएसके के खिलाफ 36 टी20 मैचों में 1160 रन बनाए हैं, उन्होंने आईपीएल में उनके खिलाफ 35 मैचों में 1146 रन बनाए हैं. उन्होंने आरसीबी के लिए सीएसके के खिलाफ एक चैंपियंस लीग टी20 मैच भी खेला था, जिसमें उन्होंने 14 रन बनाए थे.
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में 1161 रन बनाने के अलावा, रोहित के नाम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी दुनिया की सबसे अमीर फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में 1057 रन हैं. मुंबई इंडियंस अपना दूसरा आईपीएल 2026 मैच शनिवार (4 अप्रैल) को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी, और उस मैच में रोहित के पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका होगा. फिलहाल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली ने दिल्ली की टीम के खिलाफ 32 मैचों में 1154 रन बनाए हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें