जैविक मक्के की खेती, 3 हजार लागत और 50 हजार कमाई, कम खर्च में है बढ़िया आमदनी

Share to your loved once


होमवीडियोकृषि

जैविक मक्के की खेती, 3 हजार लागत और 50 हजार कमाई, कम खर्च में है बढ़िया आमदनी

X

जैविक

जैविक मक्के की खेती, 3 हजार लागत और 50 हजार कमाई, कम खर्च में है बढ़िया आमदनी

 

arw img

Organic Maize Farming: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के युवक प्रिंस सिंह ने पारंपरिक खेती छोड़कर जैविक तरीके से मक्के की खेती शुरू की है और अब उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है. प्रिंस ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की और नौकरी की कोशिश की. लेकिन सफलता नहीं मिली तो उन्होंने खेती को अपनाया. फिलहाल वे 1 से 2 बीघा में जैविक मक्के की खेती कर रहे है. वे रासायनिक खाद के बजाय गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट और जैविक घोल का इस्तेमाल करते है. जिससे लागत कम और मिट्टी की सेहत बेहतर रहती है. उन्होंने बताया कि गांव में वर्मी कम्पोस्ट प्लांट देखकर उन्हें जैविक खेती का विचार मिला. दो बीघा में मक्के की खेती पर लगभग 2500 से 3000 रुपये की लागत आती है और 3 से 4 महीने में 40 से 50 हजार रुपये तक की आमदनी हो जाती है. 3501 वैरायटी का मक्का स्थानीय मौसम में अच्छी पैदावार दे रहा है और बिक्री सीधे खेत से हो जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP