विंध्य की खट्टी-मीठी कढ़ी का जवाब नहीं, खुशबू बढ़ा देगी भूख, गर्मी में तो लोग पी जाते हैं, जानें रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Khatti Meethi Kadhi Recipe: विंध्य क्षेत्र में कढ़ी कई तरह से बनाई जाती है. रसाज, इंदरहर, फुलौरी की कढ़ी को भी काफी पसंद किया जाता है. उसके साथ-साथ खट्‌टी-मीठी कढ़ी भी बड़े चाव से बनाकर खाई जाती है. इसका स्वाद लोगों को काफी भाता है. आइए जानते हैं खट्‌टी-मीठी कढ़ी बनाने का आसान तरीका.

Kadhi Recipe: रीवा सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में पारंपरिक फूड में कढ़ी शामिल है. विंध्य क्षेत्र में कढ़ी की ढ़ेरों किस्में फेमस हैं. यहां पकोड़ों वाली कढ़ी को चाव से खाया जाता है तो वहीं रसाज, इंदरहर फुलौरी कढ़ी भी खूब पसंद की जाती है. यहां बिना पकोड़े की खट्टी-मीठी कढ़ी भी बनाई जाती है. इसका स्वाद लोगों को लुभाता है. आप भी अगर कढ़ी का अलग-अलग स्वाद लेना चाहते हैं तो रीवा के गांवों में बनने वाली ये देसी खट्टी-मीठी कढ़ी को बनाकर सर्व कर सकते हैं. चावल, रोटी, पराठे के साथ इसे काफी पसंद किया जाता है. इस खट-मिठ्ठी कढ़ी को चावल के साथ खाने के अलावा सीधे पिया भी जाता है.

खट्टी-मीठी कढ़ी सामग्री
दही: 1 कप
बेसन: 2-3 टेबलस्पून
राई: 1/2 टी स्पून
जीरा: 1/2 टी स्पून
लहसुन: 10-12 कली
हरी मिर्च: 2
अदरक: 1/2 इंच टुकड़ा
करी पत्ते: 5-6
हल्दी: 1/4 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती: 2 टेबलस्पून
चीनी: 1/4 टी स्पून
हींग: 2 चुटकी
तेल: 2 टी स्पून
नमक: स्वादानुसार

कढ़ी बनाने की विधि
खट्टी-मीठी कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में हरी धनिया, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, नमक डालकर दरदरा पीस लें. फिर एक बड़ा भगोना लें और उसमें दही, बेसन, 2 कप पानी, दरदरा पिस मसाला शक्कर डालकर मथानी की मदद से अच्छी तरह से मथ लें. इसके बाद मथे दही वाले मिक्चर को अच्छी तरह से मिक्स करें. इस बात का ध्यान रखें कि दही के घोल में बेसन की गांठें नहीं रहनी चाहिए. इसके बाद तैयार बैटर को अलग रख दें.

ऐसे तैयार करें मसाला
अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद राई और जीरा डालकर चटकने दें. इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा अदरक, लहसुन (अगर आप लहसुन नहीं खाते तो स्किप कर सकते हैं) और करी पत्ते डालकर भूनें. कुछ सेकंड तक भूनने के बाद इसमें हल्दी और 2 चुटकी हींग डाल दें. अब दही-बेसन के घोल को लेकर एक बार मथनी की मदद से दोबारा घोलें और फिर कड़ाही में डाल दें. ध्यान रहे कि आपने दही बेसन के घोल में भी शक्कर डाली है, इसलिए स्वादानुसार ही चीनी और नमक मिलाएं.

इसमें बूंदी भी मिला सकते हैं…
अब कढ़ी को मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दें. जब कढ़ी में हल्का उबाल आना शुरू हो जाए तो इसे बीच-बीच में हिलाना शुरू कर दें. कढ़ी को ज्यादा गाढ़ी होने तक नहीं उबालना है. आप अगर ज्यादा गाढ़ी कढ़ी पसंद करते हैं तो इसे उबाल सकते हैं. कढ़ी पकने के बाद गैस बंद कर दें. उस पर हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें. रीवा वाली खट्टी-मीठी कढ़ी बनकर तैयार हो चुकी है. इसे चावल, रोटी, पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. इसमें कुछ लोग बूंदी मिलाकर भी बनाते हैं, ज्यादातर लोग प्लेन कढ़ी बनाकर ही खाते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP