गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा…अजिंक्य रहाणे वानखेड़े स्टेडियम में बने ‘नंबर 1 कप्तान’

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा…रहाणे बने ‘नंबर 1 कप्तान’

Last Updated:

Ajinkya Rahane surpasses Gautam Gambhir: आईपीएल के पहले ही मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने वानखेड़े के मैदान पर बल्ले से कोहराम मचाते हुए इतिहास रच दिया. केकेआर के नए कप्तान के रूप में रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 40 गेंदों में 67 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. गंभीर ने 2016 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बतौर कप्तान 64 रन बनाए थे. रहाणे की इस क्लासिक पारी ने साबित कर दिया कि अनुभव के सामने रिकॉर्ड्स सिर्फ टूटने के लिए ही बनते हैं.

गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा...रहाणे बने 'नंबर 1 कप्तान'Zoom

रहाणे ने तोड़ा गौतम गंभीर का रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. आईपीएल का आगाज हो चुका है. पहले ही मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रनों का ऐसा सैलाब आया जिसने इतिहास की धूल झाड़ दी. कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मुकाबले में केकेआर के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी बल्लेबाजी से वो कर दिखाया, जो दिग्गज गौतम गंभीर भी नहीं कर पाए. केकेआर के लिए बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड पिछले 10 सालों से गौतम गंभीर के नाम था. गंभीर ने साल 2016 में ईडन गार्डन्स में मुंबई के खिलाफ 52 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली थी. लेकिन रविवार को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े पर रहाणे ने पुरानी यादें ताजा कर दीं. रहाणे ने महज 40 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेलकर गंभीर के इस दशक पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. ओपनिंग करते हुए रहाणे का यह ‘क्लासी’ अंदाज बता रहा है कि आईपीएल के इस सीजन में वह एक अलग ही इरादे से उतरे हैं.

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने केकेआर के कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड बनाया है. लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी का ओवरऑल रिकॉर्ड आज भी केएल राहुल के नाम दर्ज है. राहुल ने साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी करते हुए मुंबई के खिलाफ दो बार नाबाद 103 रनों की पारियां खेली थीं. वहीं, अगर बात सिर्फ रनों की हो, तो ‘मिस्टर 360’ एबी डिविलियर्स का नाम सबसे ऊपर आता है. डिविलियर्स ने 2015 में इसी वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी की ओर से खेलते हुए नाबाद 133 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जो आज भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है.

रहाणे ने तोड़ा गौतम गंभीर का रिकॉर्ड.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ ‘शतकवीरों’ की टोली
मुंबई इंडियंस जैसी घातक गेंदबाजी वाली टीम के खिलाफ 100 का आंकड़ा छूना किसी सपने जैसा होता है. रहाणे भले ही शतक से चूक गए, लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे नाम दर्ज हैं जिन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मुंबई के खिलाफ 2-2 शतक जड़े हैं. शुभमन गिल, एडम गिलक्रिस्ट, बेन स्टोक्स, हाशिम अमला, वेंकटेश अय्यर, युसूफ पठान और जोस बटलर जैसे बल्लेबाजों ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ सेंचुरी मारने का कारनामा किया है.

केकेआर ने 220 रन बनाए
कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों की बदौलत मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 220 रन बनाए. सपाट पिच पर मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अपने पहले ही मैच में दबदबा नहीं बना पाए, लेकिन शार्दुल ठाकुर (39 रन देकर तीन विकेट) ने टीम को अहम सफलता दिलाई. टीम के दोनों सीनियर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला. हालांकि भारत के मुख्य तेज गेंदबाज के 18वें और 20वें ओवर की किफायती गेंदबाजी ने केकेआर को 250 रन के करीब पहुंचने से रोक दिया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP