गर्मी में पेट, दिमाग को ठंडा रखेगा ये देसी चूर्ण! बनाना आसान, शिवपुरी के गांवों में पीढ़ियों से खा रहे लोग

Share to your loved once


Last Updated:

Summer Health Tips: गर्मी के मौसम में बाजार की ठंडी चीजों की बजाय लोग प्राकृतिक और देसी विकल्पों को ज्यादा पसंद करते हैं. बेर का चूर्ण भी ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है, जो पीढ़ियों से ग्रामीण परिवारों में बनाया और खाया जाता रहा है.

Summer Health Tips: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गर्मी शुरू होते ही लोग खान-पान में एक देसी नुस्खा शामिल करने लगते हैं, जो शरीर को ठंडक देता है. ये नुस्खा सेहत को भी दुरुस्त रखता है. इस नुस्खे को बिना किसी बड़े खर्च पर ग्रामीण अंचल में घर पर ही तैयार किया जाता है. इसे बेर का देसी चूर्ण कहते हैं. यह चूर्ण न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि गर्मी में शरीर को भीतर से ठंडा रखने में भी मददगार माना जाता है.

गर्मी के मौसम में बाजार की ठंडी चीजों की बजाय लोग प्राकृतिक और देसी विकल्पों को ज्यादा पसंद करते हैं. बेर का चूर्ण भी ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है, जो पीढ़ियों से ग्रामीण परिवारों में बनाया और खाया जाता रहा है. यह चूर्ण स्वाद और सेहत, दोनों का बेहतरीन मेल है. इसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक आसानी से खा सकते हैं. इस घर पर बनाना बेहद आसान है.

चूर्ण को ऐसे करें तैयार
बेर का चूर्ण तैयार करने के लिए सबसे पहले पके हुए बेर इकट्ठा कर लिए जाते हैं. इन बेरों को अच्छी तरह धोकर धूप में कई दिनों तक सुखाया जाता है, ताकि इनमें मौजूद सारी नमी निकल जाए. जब बेर पूरी तरह सूख जाते हैं, तब उन्हें खलबट्टे में डालकर अच्छी तरह कूटा जाता है. इसके बाद इस पिसे हुए मिश्रण को छलनी से छान लिया जाता है, ताकि महीन चूर्ण अलग हो जाए और मोटे कण दोबारा पीसने के लिए अलग कर लिए जाएं. मोटे बचे हुए हिस्से को फिर से खलबट्टे में डालकर बारीक पीसा जाता है. दोबारा छलनी से छाना जाता है. इस प्रक्रिया को तब तक दोहराया जाता है, जब तक पूरा बेर बारीक चूर्ण में बदल न जाए. इस तरह बेर का चूर्ण तैयार हो जाता है.

नमक डालकर खाएं 
इस चूर्ण को सादे रूप में भी खाया जा सकता है, लेकिन यदि इसमें स्वादानुसार थोड़ा सा नमक मिला दिया जाए, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. बेर में प्राकृतिक मिठास पहले से होती है, इसलिए नमक मिलाने पर मीठा और नमकीन स्वाद का अनोखा मेल तैयार हो जाता है. कई लोग इस चूर्ण में थोड़ा सा पानी डालकर कुछ देर के लिए रख देते हैं. इससे चूर्ण फूल जाता है और खाने में और भी मुलायम लगने लगता है.

मीठा पसंद है तो ऐसे करें सेवन
अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो इस चूर्ण में थोड़ी सी चीनी मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. हालांकि, चीनी का उपयोग केवल उन्हीं लोगों को करना चाहिए, जिन्हें मीठा स्वाद पसंद हो. चीनी मिलाने से यह चूर्ण पूरी तरह मीठा हो जाता है और बच्चों को भी काफी पसंद आता है. गर्मी के दिनों में यह देसी बेर का चूर्ण शरीर को ठंडक पहुंचाता है, पाचन में मदद करता है और स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है. यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में आज भी यह परंपरा जीवित है और लोग इसे बड़े चाव से बनाकर खाते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP