Kanpur news I कानपुर में पीएनजी की बढ़ती लोकप्रियता

Share to your loved once


Last Updated:

कानपुर में एलपीजी सिलेंडर की कमी और लंबी लाइनों के कारण लोगों ने पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को प्राथमिक विकल्प के रूप में अपनाना शुरू कर दिया है. शहर में अब पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या 2 लाख से अधिक हो गई है. पीएनजी सीधे पाइपलाइन के जरिए घर तक गैस पहुंचाती है, जिससे सिलेंडर खत्म होने का डर और बुकिंग की झंझट नहीं रहती. प्रशासन अब ऐसे इलाकों में एलपीजी कनेक्शन धीरे-धीरे बंद करने की योजना बना रहा है, जहां पीएनजी सुविधा उपलब्ध है.

कानपुर. इन दिनों गैस को लेकर लोगों की परेशानी साफ देखने को मिल रही है. कई इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की दिक्कत सामने आने के बाद लोग घंटों लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं. इसी बीच अब शहर में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन की मांग तेजी से बढ़ी है. हालात ऐसे हैं कि पिछले कुछ समय में करीब 50 हजार लोगों ने नए पीएनजी कनेक्शन ले लिए हैं. जानकारी के मुताबिक, अब कानपुर महानगर में पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है. गैस की दिक्कत शुरू होने के बाद लोगों ने इसे एक बेहतर विकल्प मानते हुए तेजी से अपनाया है. पीएनजी में सिलेंडर खत्म होने या बुकिंग की झंझट नहीं होती, जिससे लोग इसे ज्यादा सुविधाजनक मान रहे हैं.

PNG क्यों बन रहा पहली पसंद
दरअसल, एलपीजी सिलेंडर में देरी, कीमत और उपलब्धता को लेकर लोगों की शिकायतें लगातार बढ़ रही थी. कई जगह लोगों को गैस लेने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा था. ऐसे में पीएनजी एक आसान और लगातार मिलने वाला विकल्प बनकर सामने आया है. पीएनजी सीधे पाइपलाइन के जरिए घर तक पहुंचती है, जिससे गैस खत्म होने का डर नहीं रहता. साथ ही इसमें सुरक्षा भी ज्यादा मानी जाती है. यही वजह है कि शहर के लोग तेजी से इसकी ओर रुख कर रहे हैं.

LPG कनेक्शन बंद करने की तैयारी
कानपुर के जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रशासन की तरफ से अब एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी की जा रही है. जिन इलाकों में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है, वहां एलपीजी कनेक्शन को धीरे-धीरे बंद करने की योजना बनाई जा रही है. हालांकि, लोगों को इसके लिए कुछ समय दिया जाएगा ताकि वे आसानी से पीएनजी कनेक्शन ले सकें और किसी को परेशानी न हो. इसका मकसद यह है कि शहर में गैस की सप्लाई सुचारू बनी रहे और ग्रामीण इलाकों में एलपीजी की कमी न हो.

ऐसे लें PNG कनेक्शन
अगर आप भी पीएनजी कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया काफी आसान है. सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि आपके इलाके में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है या नहीं. कानपुर में यह सेवा सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (CUGL) द्वारा दी जाती है. इसके बाद आप ऑनलाइन, मोबाइल ऐप या नजदीकी कस्टमर सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के समय आपको अपना नाम, पता और संपर्क से जुड़ी जानकारी देनी होती है. कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होते हैं, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पते का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो और घर से जुड़े कागजात (मालिकाना हक या किरायानामा).आवेदन के बाद करीब 5000 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करनी होती है, जो बाद में वापस भी मिल सकती है. यह राशि कनेक्शन के प्रकार और कंपनी के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP