रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ कर रही बंपर कमाई, क्या 2000 करोड़ का आंकड़ा कर पाएगी पार? बॉक्स ऑफिस पर जारी है तूफान

Share to your loved once


Last Updated:


बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. रिलीज के बाद से ही अब तक ये एक्शन फिल्म कई रिकॉर्ड् तोड़ चुकी है. खास बात यह है कि यह पहली भारतीय फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसकी दो फिल्मों ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. क्या अब 2000 करोड़ का आंकड़ा कर सकेगी पार.

नई दिल्ली. ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. आदित्य धर की इस फिल्म का क्रेज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. फिल्म ने रिलीज के कुछ दिनों बाद ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. अब 2000 करोड़ की ओर फिल्म बढ़ रही है.

 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी रणवीर सिंह की ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनती जा रही है. फिल्म की कमाई भी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या ये फिल्म 2000 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर पाएगी. (Image: IMDb)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज 9 दिनों में 1000 से 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था. फिल्म की कमाई इतनी तेजी से बढ़ रही है कि मेकर्स और स्टारकास्ट के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है. (Image: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘धुरंधर 2’ ने महज 3 दिनों में 500 करोड़ की कमाई कर मेकर्स को दिखा दिया था फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ेगी. 5 दिनों में 700 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने 9वें दिन दोगुनी कमाई कर ली थी. देश ही नहीं, विदेशों में भी इस फिल्म का डंका बज रह है. (Image: IMDb)

 फिल्म का क्रेज देखकर अंदाजा लगा पाना और मुश्किल हो रहा है कि फिल्म आगे कितनी कमाई करने वाली है. फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से रणवीर सिंह की जबरदस्त एक्टिंग की वजह से थिएटर खचाखच भरे हैं. (Image: IMDb)

 वीकडेज में ‘धुरंधर 2’ की कमाई में थोड़ी गिरावट आने के बाद भी फिल्म अब तक अपनी पकड़ मजबूत बनी हुई है. अब फिल्म शुरुआती तेज कमाई के बाद एक स्थिर रफ्तार में आगे बढ़ रही है, लेकिन क्या यह फिल्म 2000 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी? (Image: IMDb)

इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अगर फिल्म आने वाले दिनों में 40-45 फीसदी भी कमाई बनाए रखती है, तो यह 2000 करोड़ तक पहुंचने सकती है. इसके लिए फिल्म को अगले 20 दिनों में करीब 900 करोड़ रुपये और कमाई करनी होगी.

बता दें कि औसतन 45 से 50 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी.हालांकि ये इतना आसान नहीं, लेकिन फिल्म के मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए ये नामुमकिन भी नहीं लग रहा है. ‘धुरंधर 2’ ने ‘बाहुबली 2’, ‘पुष्पा 2’, ‘जवान’, ‘पठान’, ‘एनिमल’, ‘स्त्री 2’ और ‘छावा’ जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.(Image: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP