Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज गिले-शिकवे दूर करने का दिन, 9.20 बजे तक अशुभ समय

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 30 March 2026 : मेष राशि में आज चंद्रमा 7वें भाव में गोचर करेंगे. इससे विवाह, साझेदारी और संबंधों से जुड़े कामों में आपको सफलता मिलेगी. मंगल ग्रह आपको ऊर्जा देंगे. संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी है. प्यार और रिश्तो में मिठास बनी रहेगी. परिवार के साथ वक्त गुजारने से गिले और शिकवे दूर होंगे. अशुभ समय 7.47 से 9.20 बजे तक रहेगा. कोई नया काम न करें. आज दिशाशूल पूर्व में है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 30 March 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज आर्थिक नजरिए से अच्छा रहने वाला है. आमदनी बढ़ाने के साथ नौकरी और करियर में भी नए अवसर मिलेंगे. सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे आपका दिन बिना दबाव के गुजरेगा. साझेदारी से जुड़े कामों में लाभ होगा. प्यार और रिश्तो में मिठास बनी रहेगी. परिवार के साथ वक्त गुजारने से गिले और शिकवे दूर होंगे. दिन सामान्य रहेगा. हालांकि, मानसिक तनाव हो सकता है. पर्याप्त आराम करें. भगवान शिव की आराधना करें.

संतुलन बनाना जरूरी

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु, माष चैत्र है. तिथि द्वादशी और नक्षत्र मौघा है. पक्ष शुक्ल और योग शूल है. सूर्योदय 6.14 पर और सूर्यास्त 6.37 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.01 से 12.50 तक रहेगा. इसमें किसी योजना या काम का शुभारंभ कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 7.47 से 9.20 तक रहेगा. कोई नया काम न करें. दिशाशूल पूर्व में है. मेष राशि में चंद्रमा 7वें भाव में गोचर करेंगे, जो विवाह, समझेदारी और संबंधों से जुड़ा हुआ है. इनसे जुड़े कामों में आपको सफलता मिलेगी. मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा देंगे. आज संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा. आज का दिन रिश्तों में फैसले लेने और समझदारी के साथ काम लेने के लिए महत्त्वपूर्ण है.

कैसे बढ़ेगा प्यार

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की आज सेहत सामान्य रहेगी. मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता है. पर्याप्त आराम करें. इससे दिनचर्या अच्छी रहेगी. सलाह के तौर पर योग और ध्यान करें. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल है. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा. रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. संबंधों में मधुरता आएगी. छोटी बातों पर विवाद से बचें. परिवार में माहौल शांत और सुखद रहेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग परिवार को मिलेगा, जिससे मिलनसार माहौल रहेगा.

साझेदारी से फायदा

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. साझेदारी से जुड़े बिजनेस में लाभ मिलेगा. नए समझौते होने का योग हैं. खर्चों में संतुलन बनाए रखें. नौकरी व करियर में टीम वर्क से सफलता मिलेगी. सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. साझेदारी आपके लिए बेहद ही फायदेमंद रहेगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP