पंजाब किंग्स को मिल गया नंबर-3 का नया धुरंधर, पोंटिंग-अय्यर ने दिया ‘तोड़फोड़’ मचाने का लाइसेंस

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

पंजाब को मिला नंबर-3 का नया धुरंधर, पोंटिंग-अय्यर ने दिया ‘तोड़फोड़’ का लाइसेंस

Last Updated:

Cooper Connolly: पंजाब किंग्स ने IPL 2026 सीजन के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कूपर कोनोली टीम में जोश इंग्लिश की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे. जोश इंग्लिश पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं थे, इसी वजह से पंजाब किंग्स ने ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था. अब उनकी जगह भरने की जिम्मेदारी कोनोली पर है. कोनोली ने अब तक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है.

पंजाब को मिला नंबर-3 का नया धुरंधर, पोंटिंग-अय्यर ने दिया 'तोड़फोड़' का लाइसेंसZoom

कूपर कोनोली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे.

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स (PBKS) ने आईपीएल 2026 की ऑक्शन से पहले सिर्फ 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया था. इनमें से सिर्फ एक नाम की कमी सबसे ज्यादा खल रही है और वो हैं जोश इंग्लिश. ऑस्ट्रेलिया के इस विकेटकीपर ने नंबर 3 पर आकर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी, लेकिन आईपीएल 2026 के काफी मैचों में अनुपलब्ध रहने की वजह से उन्हें रिलीज करना पड़ा. अब सवाल यह है कि जोश इंग्लिश की जगह नंबर 3 पर कौन खेलेगा? पंजाब किंग्स के पास दो रास्ते थे, या तो कप्तान श्रेयस अय्यर खुद नंबर 3 पर आएं (उन्होंने अपनी पिछली 17 पारियों में से 10 इसी पोजीशन पर खेली हैं) या फिर किसी नए खिलाड़ी को मौका दें. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तान श्रेयस और कोच रिकी पोंटिंग ने एक बड़ा फैसला लिया है. वे नंबर 3 पर कूपर कोनोली को खिलाने जा रहे हैं. कोनोली ने अब तक आईपीएल डेब्यू नहीं किया है और उनका टी20 इंटरनेशनल करियर भी अब तक कुछ खास नहीं रहा है.

22 साल के कोनोली ने पिछले साल एडिलेड में भारत के खिलाफ 61 रनों की पारी खेलकर दिखाया था कि उनमें टैलेंट है. उनके हालिया फॉर्म को देखें तो बिग बैश लीग की अच्छी शुरुआत के बावजूद उन्होंने 12 पारियों में सिर्फ 209 रन बनाए. पाकिस्तान दौरे पर 3 मैचों में सिर्फ 1 रन और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 2 पारियों में केवल 14 रन ही बना सके. BBL में वे शानदार गेंदबाज रहे थे, लेकिन कमर की चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ ने उन्हें अप्रैल के अंत तक गेंदबाजी करने से मना किया है. यानी वे सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे.

कूपर कोनोली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे.

पंजाब किंग्स क्यों जता रही भरोसा?
आंकड़ों को देखें तो कॉनोली ने अब तक नंबर 3 पर केवल 14 पारियां खेली हैं और उनके रन बनाने की गति भी श्रेयस या इंग्लिश जैसी तेज नहीं है. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि पंजाब उन्हें क्यों खिला रही है? शायद नेट्स के दौरान वे शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिसका इनाम उन्हें मिल रहा है. देखना यह होगा कि वह मैनेजमेंट के भरोसा पर खरे उतर पाते हैं या नहीं. पंजाब किंग्स की टीम मौजूदा आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से करेगी.

आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स टीम
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कोनोली, कोनोली, द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP