sanjay dutt and madhuri dixit movies: कभी हिट थी संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की जोड़ी, 1993 में हिला दिया था बॉक्स ऑफिस

Share to your loved once


Last Updated:

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री के वो स्टार हैं, जिनके होने मात्र से फिल्में हिट हो जाया करती थीं. 90 के दशक में तो दोनों जिस फिल्म में नजर आते थे, वह हिट हो जाती थीं. लेकिन साल 2019 में दोनों सालों बाद साथ नजर आए तो डिजास्टर दे डाली.

नई दिल्ली. संजय दत्त और माधुरी दीक्षित 90 के दशक की हिट जोड़ी मानी जाती थी. दोनों ने साथ में कई यादगार और हिट फिल्में दीं. कई फिल्मों में तो उनके रोमांस को देख लोग उनके मुरीद हो गए थे. 90 के दशक में तो वह सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक मानी जाती थी. दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत लिया करती थी.

साल 1989 में आई थी फिल्म ‘कानून अपना अपना’. दिलीप कुमार की इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी नजर आई थीं.क्राइम ड्रामा फिल्म में माधुरी ने भले ही छोटा सा रोल किया था, लेकिन लोगों ने उनके काम को पसंद किया था. फिल्म में दिलीप कुमार और नूतन भी थे. फिल्म कुछ खास सफल नहीं हुई थी.

फिल्म साल 1991 में आई थी ‘साजन’. इस रोमांटिक फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान ने साथ काम किया है. फिल्म के लव ट्रायंगल ने लोगों का दिल जीत लिया था.फिल्म के गाने तो आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. फिल्म से तीनों स्टार की ही किस्मत चमक उठी थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद साल 1993 में संजय दत्त और माधुरी की ‘खलनायक’ रिलीज हुई थी. ये उस साल की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस एक्शन, रोमांटिक फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित के अलावा जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में नजर आए थे. ये उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी.

साल 1998 में आई ‘खतरों के खिलाड़ी’ फिल्म में भी संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नजर आए थे.फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. फिल्म में धर्मेंद्र, चंकी पांडे और शक्ति कपूर भी नजर आए थे.

साल 1990 में आई थी संजय दत्त और माधुरी की फिल्म ‘थानेदार’. इस फिल्म के एक गाने ने तो माधुरी दीक्षित के करियर को ही बदल कर रख दिया था. उस एक गाने ने माधुरी को नई पहचान दी थी. फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित के अलावा जितेंद्र और जया प्रदा नजर आए. फिल्म 1990 की बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म का पॉपुलर गाना ‘तम्मा तम्मा’ आज भी पसंद किया जाता है.

साल 1993 में ही संजय दत्त और माधुरी की फिल्म ‘साहिबान’ रिलीज हुई थी. फिल्म में ऋषि कपूर भी अहम भूमिका में नजर आए थे. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म, है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था.लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

बता दें कि साल 2019 में अभिषेक वर्मन एक फिल्म लेकर आए थे, कलंक . 140 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित सालों बाद नजर आए थे. लेकिन दो सुपरस्टार के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP