मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू में छा गए लॉर्ड शार्दुल, जो काम जसप्रीत बुमराह नहीं कर पाए वो करके दिखाया
Last Updated:
IPL 2026 MI vs KKR Shardul Thakur: इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबइ इंडियंस के लिए पहली बार खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने कमाल कर दिया. मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर सबसे बड़े विकेट टेकर गेंदबाज साबित हुए. शार्दुल ने केकेआर के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.

केकेआर के खिलाफ शार्दुल ने लिए 3 विकेट
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी में धमाकेदार शुरुआत की. केकेआर के खिलाफ मैच में शार्दुल ठाकुर ने मुंबई के लिए शुरुआती तीन बड़े विकेट हासिल किए. एक तरफ जहां टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी केकेआर की तूफानी रफ्तार को नहीं रोक पा रहे थे तो दूसरी ओर शार्दुल ने अपने शुरुआत ओवर में फिन एलन का विकेट लेकर सनसनी मचा दी, जबकि बुमराह जैसे गेंदबाज मैच में खाली हाथ रहे और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला.
शार्दुल ने अपने स्पेल के पहले तीन ओवर में तो केकेआर के बल्लेबाजों के नाक में दम करके रखा था. अपने तीन ओवर में शार्दुल ने सिर्फ 25 रन ही खर्च किए थे, लेकिन उनके आखिरी ओवर में केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने मिलकर 14 रन जुटाकर लॉर्ड शार्दुल की चमक को थोड़ी सी फीकी कर दी. हालांकि, इसके बावजूद मुंबई के लिए शार्दुल ने फिन एलन, अजिंक्य रहाणे और कैमरून ग्रीन विकेट का हासिल किया.
केकेआर ने बनाए मैच में 220 रन का स्कोर
वहीं केकेआर की पारी की बात करें तो टॉस हारने के बाद उसने मुंबई के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान 220 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 40 गेंद में 67 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके भी लगाए.
केकेआर के लिए रहाणे के अलावा अंगकृष रघुवंशी ने भी दमदार खेल दिखाया और उन्होंने 29 गेंद में 51 रनों की पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह 21 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं टीम के लिए फिन एलन ने 37 और कैमरून ग्रीन ने 18 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में मुंबई की तरफ से शार्दुल के अलावा कप्तान हार्दिक को पांड्या को सिर्फ एक सफलता हासिल हुई.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें