मुंबई इंडियंस का महारिकॉर्ड… टी20 लीग में 300 मैचों का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बनी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

मुंबई का महारिकॉर्ड… 300 मैचों का आंकड़ा छूने वाली पहली फ्रेंचाइजी बनी

Last Updated:

Mumbai Indians 300 match: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में इतिहास रच दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उतरते ही मुंबई इंडियंस 300 टी20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट फ्रेंचाइजी बन गई. पाकिस्तान और समरसेट जैसी दिग्गज टीमों के क्लब में शामिल होने वाली एमआई, आईपीएल इतिहास की सबसे सफल और अनुभवी टीम के रूप में उभरी है. विल जैक्स और मिचेल सैंटनर की गैरमौजूदगी के बावजूद अपने घरेलू मैदान पर 300वें मुकाबले को यादगार बनाने के लिए ‘पलटन’ पूरी तरह तैयार है.

मुंबई का महारिकॉर्ड... 300 मैचों का आंकड़ा छूने वाली पहली फ्रेंचाइजी बनी Zoom

मुंबई इंडियंस 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली फ्रेंचाइजी बनी.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के सीजन में रविवार का दिन क्रिकेट इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से दर्ज हो गया. जब मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरी, तो वह एक ऐसा ‘महारिकॉर्ड’ अपने नाम कर गई जिसे आज तक दुनिया की कोई भी टी20 फ्रेंचाइजी नहीं छू सकी थी. पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस रविवार को अपना 300वां टी20 मुकाबला खेलने उतरी. क्रिकेट की दुनिया में यह उपलब्धि हासिल करने वाली एमआई पहली फ्रैंचाइजी टीम होगी. इससे पहले केवल दो इंटरनेशनल या घरेलू टीमें ही इस जादुई आंकड़े तक पहुंच पाई हैं. पाकिस्तान और इंग्लैंड की घरेलू टीम समरसेट. इन दोनों के नाम फिलहाल 303-303 मैच दर्ज हैं. मुंबई इंडियंस अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में नंबर-1 पर अपनी जगह पक्की कर चुकी है.

मुंबई इंडियंस का यह सफर 18 सालों की कड़ी मेहनत और दबदबे की कहानी है. टीम ने अब तक आईपीएल के 18 सीजनों में 277 मैच खेले हैं. इसके अलावा, अब बंद हो चुकी चैंपियंस लीग टी20 (CLT20) के 5 सीजनों में मुंबई ने 22 मुकाबले खेलकर अपनी बादशाहत साबित की थी. इन 299 मैचों में टीम का जीत का प्रतिशत और उनके खिलाड़ियों का प्रदर्शन उन्हें दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में से एक बनाता है.

मुंबई इंडियंस 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली फ्रेंचाइजी बनी.

बाकी टीमें रेस में काफी पीछे
अगर आईपीएल की अन्य टीमों की बात करें, तो मुंबई के आसपास भी कोई खड़ा नजर नहीं आता. इस सूची में एमआई के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का नंबर आता है, जिसने 287 मैच खेले हैं. वहीं, रविवार को मुंबई की विरोधी टीम केकेआर 281 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर है. वैश्विक स्तर पर हैम्पशायर (296 मैच) भी मुंबई से पीछे छूट गई है.

वानखेड़े में मचेगा कोहराम
वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है. जहां हाई-स्कोरिंग मैच होना आम बात है. ऐसे में अपने ‘होम ग्राउंड’ पर इस ऐतिहासिक मील के पत्थर को छूना मुंबई के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा. हालांकि, टीम के लिए आज की राह आसान नहीं होगी क्योंकि विल जैक्स और मिचेल सैंटनर जैसे बड़े नाम उपलब्ध नहीं हैं. लेकिन 300वें मैच का जोश मुंबई को एक अलग ही ऊर्जा देगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP