राहुल बाबा जितना जोर लगाना है लगा लें, असम में अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार, वोट बैंक के लिए बदल दी डेमोग्राफी

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

राहुल बाबा जितना जोर लगाना है लगा लें, असम में अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार

Last Updated:

अमित शाह ने कहा कि एक-एक घुसपैठिए को हर हाल में वापस जाना ही पड़ेगा. बंगाल और असम के रास्ते घुसपैठिए पूरे देश में फैल गए हैं. कांग्रेस इन घुसपैठियों को अपना फिक्स वोट बैंक मानती है. इसीलिए वह इन्हें बाहर निकालने का लगातार विरोध कर रही है.

ख़बरें फटाफट

राहुल बाबा जितना जोर लगाना है लगा लें, असम में अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहारZoom

अमित शाह ने कहा कि असम से एक-एक घुसपैठिए को वापस भेजेंगे.

नलबाड़ी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नलबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि कमल के निशान पर बटन इतना जोर से दबाना कि एक-एक घुसपैठिया असम छोड़कर वापस चला जाए. कांग्रेस सरकार ने वर्षों तक असम के अंदर घुसपैठियों के लिए दरवाजे खोले थे. हमारे मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असम की सीमाएं घुसपैठियों के लिए बंद कर दी हैं. घुसपैठियों ने 1.25 लाख एकड़ भूमि पर कब्जा किया था, उसे वापस लेने का काम हिमंता बिस्वा सरमा ने किया है.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 साल में घुसपैठ रोकी है, लेकिन अभी घुसपैठियों को निकालना बाकी है. तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी को एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालने का काम करेंगे. असम की भूमि, असम की माटी और असम की संस्कृति हमारी है. इस पर किसी घुसपैठिए का कोई अधिकार नहीं है. कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक के लालच में असम की पूरी जनसांख्यिकी बदल दी है.

अमित शाह ने कहा कि धुबरी और इसके आस-पास के नौ जिले घुसपैठियों से भर गए. मुस्लिम बहुल जिले बना दिए. मगर आज मैं, गौरव गोगोई को कह कर जाता हूं कि आप और राहुल बाबा, जितना जोर लगाना है लगा दो, एक-एक घुसपैठिए को वापस जाना पड़ेगा. बंगाल और असम से घुसपैठिए देशभर में पहुंचे हैं. चुनाव आयोग एसआईआर करा रहा है. राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि हमारी मतदाता सूची में घुसपैठियों का नाम होना चाहिए क्या? चुनाव आयोग एसआईआर कराकर मतदाता सूची से घुसपैठिए को निकाल रहा है. कांग्रेस पार्टी इनको रोकना का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आप डरिए मत, केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है. एक-एक घुसपैठिए को हम ढूंढेंगे और मतदाता सूची से डिलीट करेंगे और जहां से आए हैं, वहां वापस भेजेंगे.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP