सीएसके फैंस के लिए बुरी खबर, धोनी की वापसी पर नया अपडेट, बढ़ गया इंतजार
Last Updated:
MS Dhoni IPL 2026 Comeback Update: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. रिपोर्ट के मुताबिक धोनी अब अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक टीम से बाहर रहेंगे. धोनी को प्रैक्टिस के दौरान पिंडली में चोट लगी थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल रहे हैं.

चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल रहे हैं धोनी
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक और बुरी खबर आई है. टीम के दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए 19वें सीजन में वापसी का इंतजार बढ़ गया है. धोनी को प्रैक्टिस के दौरान पिंडली में चोट लगी थी, जिसके बाद सीएसके ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ये जानकारी दी थी कि वह दो सप्ताह के लिए टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं, लेकिन अब ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि धोनी अप्रैल के आखिर सप्ताह में वापसी कर सकते हैं. ऐसे में ये साफ हो गया है कि सीएसके लिए धोनी लगभग आधे सीजन तक नहीं खेलेंगे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें