SRH की हार पर कोच का फूटा गुस्सा, डेनियल विटोरी ने इसे बताया सबसे बड़ा विलेन

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

SRH की हार पर कोच का फूटा गुस्सा, डेनियल विटोरी ने इसे बताया सबसे बड़ा विलेन

Last Updated:

SRH coach Daniel Vettori statement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच में 6 विकेट से करारी हार मिली. इस हार के बाद टीम के कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि मैच में हमारी गेंदबाजी बहुत ही खराब रही, जिसके कारण आरसीबी के गेंदबाजों ने हमें वापसी का मौका नहीं दिया.

SRH की हार पर कोच का फूटा गुस्सा, डेनियल विटोरी ने इसे बताया सबसे बड़ा विलेनZoom

डेनियल विटोरी ने खराब गेंदबाजी को बताया SRH की हार का कारण

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से करारी हार मिली. टीम का ये पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ था. एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में मिली हार के बाद सनराइजर्स के कोच डेनियल विटोरी काफी निराश नजर आए और खराब गेंदबाजी को उन्होंने सबसे बड़ा विलेन बताया.

डेनियल विटोरी ने अपनी गेंदबाजी को खराब बातते हुए कहा कि गेंदबाजों ने आईपीएल के पहले मैच में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को रन बनाने के काफी मौके दिए. सनराइजर्स ने सत्र के पहले मैच में नौ विकेट पर 201 रन बनाए, लेकिन आरसीबी ने लक्ष्य 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. मैच में सनराइजर्स के लिए कोई भी गेंदबाज ज्यादा प्रभावी नजर नहीं आया. इसके साथ ही टीम को पैट कमिंस की कमी साफ नजर आई जो चोट के कारण इस सीजन के शुरुआती मुकाबले में अभी नहीं खेल रहे हैं.

अच्छी शुरुआत को जारी नहीं रख पाए- विटोरी

विटोरी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘आपको गेंदबाजी से अच्छी शुरूआत की जरूरत थी जो फिल साल्ट का विकेट लेकर की भी , लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके . हमने अनुशासित गेंदबाजी नहीं की . विराट और पडिक्कल को रन बनाने के काफी मौके दिये जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया.’’ बता दें कि सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. दोनों ही खिलाड़ियों ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया, जिसके कारण आरसीबी ने आसानी से मैच को अपने नाम कर लिया.

उन्होंने कहा कि सनराइजर्स ने देखा कि आरसीबी के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने कैसे गेंदबाजी की लेकिन उनके गेंदबाज रणनीति पर अमल नहीं कर पाये . उन्होंने कहा,‘‘ हमने आरसीबी की गेंदबाजी से काफी कुछ सीखा लेकिन उस पर अमल नहीं कर सके. आईपीएल में हर मैच काफी अहम होता है, खासकर शुरूआती मैच. ऐसे में कोताही नहीं बरती जा सकती.’’

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP