‘अतीक अहमद राष्ट्रभक्त नहीं, अपराधी था’, धुरंधर-2 के विरोधियों को ASP अनुज चौधरी का करारा जवाब

Share to your loved once


Last Updated:

ASP Anuk chaudhary Reaction Film dhurandhar-2: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धुरंधर-2 की काफी चर्चा है. फिल्म में अतीक अहमद के किरदार को भी दिखाया गया है, जिस पर अब यूपी के चर्चित एएसपी अनुज चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस किरदार को लेकर क्या कहा.

'अतीक अहमद राष्ट्रभक्त नहीं, अपराधी था', धुरंधर-2 को लेकर बोले ASP अनुज चौधरीZoom

धुरंधर-2 पर एएसपी अनुज चौधरी का बयान

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में अपने बयानों और हाजिर जवाबी के लिए चर्चित पुलिस अधिकारी और फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा की वजह बनी है हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2, जिस पर उन्होंने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. खासतौर पर फिल्म में दिखाए गए गैंगस्टर अतीक अहमद के किरदार को लेकर चल रहे विवाद पर उनका बयान काफी चर्चा में है.

एएसपी अनुज चौधरी ने फिल्म देखने के बाद साफ कहा कि इसमें अतीक अहमद के किरदार को गलत तरीके से नहीं दिखाया गया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अतीक अहमद कोई राष्ट्रभक्त या देशप्रेमी व्यक्ति था. पुलिस जांच में यह पहले ही स्पष्ट हो चुका है कि वह एक अपराधी था और फिल्म में भी उसे उसी रूप में दिखाया गया है. उनके अनुसार, एक अपराधी को इससे बेहतर तरीके से दिखाया भी नहीं जा सकता था.

विरोध करने वालों पर उठाए सवाल
उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति या समूह फिल्म में दिखाए गए इस सीन का विरोध कर रहा है, तो उसे पहले यह समझना चाहिए कि विरोध का आधार क्या है. उनके मुताबिक, सच्चाई को दिखाने में कोई बुराई नहीं है और समाज को वास्तविकता से रूबरू कराना जरूरी है.

फिल्म के संदेश को लेकर बोले एएसपी
फिल्म के संदेश पर बात करते हुए अनुज चौधरी ने कहा कि धुरंधर-2 उन लोगों के लिए है, जो अपने देश से सच्चा प्रेम करते हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म में किसी भी जाति, धर्म या देश के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखाया गया है. यह केवल दो देशों के बीच की एक कहानी है, जिसमें दोनों पक्ष अपने-अपने देश की बेहतरी के लिए काम करते हुए नजर आते हैं.

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब फिल्म को लेकर सोशल मीडिया और कई मंचों पर बहस जारी है. उनके समर्थन के बाद यह मुद्दा और भी चर्चा में आ गया है और अब देखना होगा कि आगे इस पर क्या प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP